''इंडस्ट्री में बहुत लोगों ने काम दिया है, लेकिन रेमो सर ने जो इज्जत दी है, उसकी कोई तुलना नहीं''

By Staff

स्टार प्लस का मशहूर डांस शो 'डांस प्लस' का पांचवां सीज़न शुरु हो चुका है। जहां देशभर से कुछ चुनिंदा डांसर अपने डांस का हुनर रेमो डिसूजा के सामने दिखाते नजर आएंगे। बतौर जज पुनीत पाठक और धर्मेश के साथ इस बार सुरेश मुकुंद और करिश्मा चौहान शो का हिस्सा बने हैं। जबकि शक्ति मोहन इस बार शो से नहीं जुड़ी हैं।

पुनीत पाठक इस शो के पहले सीज़न से ही बने हुए हैं और उन्होंने हमेशा कहा है कि वो रेमो डिसूजा को बतौर डांसर और मेंटर अपना आडियल मानते हैं। पुनीत रेमो की फिल्मों का हिस्सा रहे हैं, एबीसीडी, एबीसीडी 2 हो या आने वाली फिल्म स्ट्रीट डांसर।

Dance Plus 5

पुनीत ने कहा कि डांस प्लस से जुड़ने के बाद अब उन्हें इंडस्ट्री में और भी काम मिलने लगा है। लेकिन काम के लिए जो प्यार और इज्जत रेमो सर ने दी है, उसकी तुलना नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा- रेमो सर ने हमेशा हमें सराहा है। तारीफ की है। इंडस्ट्री में मुझे कई लोगों ने काम दिया है, लेकिन सिर्फ रेमो सर हैं जिन्होंने मेरे पूरे सफर के दौरान मेरे काम के लिए मुझे इज्जत दी है।

बहरहाल, डांस प्लस 5 की बात करें तो इस बार शो कुछ अनदेखा, अनसुना और अविश्वनीस लाने वाला है। जो दर्शकों के उत्साह को डबल कर देगा। स्टार प्लस पर यह शो 9 नवंबर से शुरु हो चुका है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X