नच बलिये में रेमो ने सिखाया एबीसीडी

By सोनिका मिश्रा

नच बलिये के इस रविवार के एपिसोड में रेमो डिसूजा अपनी आने वाली फिल्म एबीसीडी की कास्ट के साथ पहंचे। वहां पर जाकर रेमो ने अपनी फिल्म का प्रमोशन किया और साथ ही नच बलिये की जोड़ियों के साथ काफी मौज मस्ती भी की। रेमो ने अपनी कास्ट के साथ नच बलिये के स्टेज पर एक बेहतरीन परफॉर्मेस की और नच बलिये के सारे जजेस इस परफॉर्मेंस को देखकर हैरान रह गये। उनके साथ ही नच बलिये की सभी जोड़ियां भी रेमो और उनकी टीम को अपने बीच पाकर काफी खुश थी।

रविवार की परफॉर्मेंस के दौरान राहुल महाजन और डिंपी ने एक बहुत ही सीरीयस एक्ट किया। राहुल ने इस परफॉर्मेंस को अपने पिता प्रमोद महाजन को डेडीकेट किया। पिछली बार राहुल ने डिंपी के साथ मिलकर एक बहुत ही मस्ती भरा एक्ट किया था जिसमें उन्होंने दबंग 2 के हिट गाने फेविकॉल से पर डांस किया थता। राहुल ने सोनाक्षी सिन्हा की ड्रेस पहनकर परफॉर्म किया जबकि डिंपी ने पांडेजी की ड्रेस पहन कर पांडेजी का एक्ट। लड़की बनने के लिए राहुल ने अपनी बॉडी को वैक्स भी कराया और साथ ही जमकर मेकअप भी किया था।

ABCD in Nach Baliye

इस बार राहुल एकदम ही अलग अंदाज में नजर आएंगे। अपने पिता प्रमोद महाजन को याद करते हुए राहुल खुद काफी मोशनल भी हो जाते हैं। इस एपिसोड में शेफाली और पराग शो से बाहर निकाल दिये जाएंगे। वो इस बार के दूसरी कैजुएलियी होंगे। रेमो डिसूजा शो के दौरान सभी जोड़ियों के साथ खूब मजे करते हुए दिखाई देंगे। नच बलिये के तीनों जजेस टेरेंस लुईस, शिल्पा शेट्टी और साजिद खान भी रेमो की एबीसीडी फिल्म के बारे में बात करेंगे और साथ ही रेमो को उनकी पहली बतौर निर्देशक फिल्म के लिए ढ़ेर सारी शुभकामनाएं देंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X