..................... Rekha says she is afraid of Big B in Bigg Boss 8 - Hindi Filmibeat

बिग बॉस में रेखा जपती रहीं बिग बी का नाम..खुदा गवाह

बिग बॉस 8 में अपनी फिल्म सुपर नानी के प्रमोशन के लिए आईं रेखा ने अपनी खूबसूरती से सलमान खान के होश तो उड़ा ही दिये साथ ही दर्शक व बिग बॉस के प्रतिभागी भी रेखा को देख अपने होश खो बैठे। किसी ने रेखा के लिए डांस परफॉर्म किया तो किसी ने रेखा के लिए खूबसूरत शायरी पढ़ी। किसी ने रेखा के लिए प्यार भरा गीत गाया। रेखा आईं तो अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए लेकिन पूरे शो के दौरान वो अपने और बिग बी के रिश्ते का भी प्रमोशन करती गयीं।

सलमान खान ने रेखा से अपनी फिल्म दबंग का हिट डायलॉग बोलने को कहा तो रेखा ने उसमें बिग बी को जोड़ लिया। रेखा ने कुछ यूं कहा थप्पड़ से डर नहीं लगता साहब..प्यार से भी नहीं लगता, प्यार तो मैं बेशुमार कर सकती हूं। लेकिन डर लगता है बिग बी से.. इस शब्द के बाद ही जब दर्शक हंसने लगे तो रेखा ने कहा बिग बी मतलब बिग बॉस। अब रेखा भले ही बात को घुमाने की कोशिश करें लेकिन लोग तो समझ ही गये बिग बी से इशारा किसकी तरफ था।

इसके बाद रेखा जब बिग बॉस के प्रतिभागियों से रुबरु हुईं तो उन्होंने बिग बी की फिल्म खुदा गवाह का नाम ले लिया जिसपर वो खुद भी कुछ पल ठहर गयीं और थोड़ा सा झिझक गयीं। लेकिन फिर उन्होंने संभाल लिया। आइये ऐसे ही कुछ पलों के बारे में बात करते हैं जो रेखा के एपिसोड के दौरान सामने आए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X