झलक दिखला जा..में जज बनेंगी रेखा

हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड दिवा रेखा और माधुरी दीक्षित की जो एक साथ..डांस के मंच पर नजर आयेंगी। खबर है कि झलक दिखला जा...के लिए रेखा ने हां कर दी है। माधुरी दीक्षित तो पहले से ही इस शो की जज है।
अगर ऐसा हुआ तो यह पहली बार होगा जब टीव का कोई शो रेखा करेंगी। इससे पहले बातें तो कई बार उठीं लेकिन बात बन नहीं पायी लेकिन इस बार मामला काफी फिट लग रहा है।
वैसे अभी तक रेखा ने कांट्रेक्ट साइन तो नहीं किया है लेकिन शो वालों का कहना है कि वो एक-दो दिन में कांट्रेक्ट साइन कर लिया जायेगा।
वाकई में यह टीवी दर्शकों के लिए एक सुखद पहल होगा जब एक साथ वो डांस के मंच पर मां सरस्वती के वरदान प्राप्त दो अभिनेत्रियों के देखेंगे। 'झलक दिखला जा' के होस्ट क्रुष्णा अभिषेक और कविता कौशिक होंगे।


Click it and Unblock the Notifications