Pics: कॉमेडी नाइट्स के मंच पर 'सुपर नानी' रेखा ने मनाया जन्मदिन

आजकल हर फिल्म का प्रमोशन जब तक कलर्स के सबसे पॉपुलर कॉमेडी शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में ना हो तो समझ लीजिये तब तक फिल्म का प्रमोशन पूरा ही नहीं हुआ। इसलिए नये-नवेले हीरो से लेकर अमिताभ जैसे दिग्गजों ने कपिल के शो में आकर अपनी फिल्मों का प्रमोशन किया है। इसलिए जहां अमिताभ बच्चन जैसे शहंशाह के कदम पड़ चुके हों वहां कैसे बॉलीवुड की उमराव जान यानी रेखा के कदम नहीं पड़ते।

कॉमेडी नाइट्स के मंच पर 'सुपर नानी' रेखा ने मचाया धमाल

इसलिए बॉलीवुड की सदाबहार अभिनेत्री रेखा भी अपनी आने वाली फिल्म सुपर नानी के प्रमोशन के लिए कपिल की मैड फैमिली से मिलने के लिए कॉमेडी नाइट्स में जा पहुंची। जिसके बाद तो कपिल शर्मा सातवें आसमान पर जा पहुंचे। रेखा को देखकर बुरी तरह से नर्वस कपिल की धड़कनें उस समय और ज्यादा बढ़ गईं जब रेखा ने उन्हें गले लगा लिया।

10 अक्टूबर को रेखा का जन्मदिन है

हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत नजर आने वाली रेखा कॉमेडी के मंच पर भी बेहद हसीन नजर आयीं और उन्होंने कपिल और उनकी मैड फैमिली के साथ जमकर धमाल मचाया। कपिल और उनकी फैमिली ने रेखा के आने का जश्न बड़े ही धूम-धाम से मनाया और इस खुशी में चार चांद तब और लग गये जब कपिल शर्मा ने अपने शो के मंच पर रेखा से बर्थडे केक कटवाया।

शाहरूख से डरीं 'सुपर नानी', रिलीज डेट आगे बढ़ी

रेखा के हुस्न, मस्ती, अदाएं और जलवे देखकर कोई नहीं कह सकता था कि रेखा ने 60 साल की उम्र का आंकड़ा पार कर लिया है। मालूम हो कि 10 अक्टूबर को रेखा का जन्मदिन है औऱ वो बहुत जल्द फिल्म 'सुपर नानी' में नजर आने वाली हैं। फिल्म में उनके साथ शरमन जोशी और अनुपम खेर मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म 31 अक्टूबर को रिलीज होगी।

कुल मिलाकर कर कहा जा सकता है कि कपिल शर्मा का इस हफ्ते का शो काफी झन्नाटेदार होने वाला है इसलिए प्लीज डोंट मिस इट कॉमेडी नाइट्स विद कपिल ऑन कलर्स।

आईये आपको दिखाते हैं रेखा के आगमन पर कॉमेडी नाइट्स की तस्वीरें..

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X