Naagin 3 Spoiler: माहिर और बेला की मौत, शो में आएगा 24 साल का लीप, सबसे बड़ा ट्विस्ट
नागिन 3 में अब तक का सबसे बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। जी हां, एक ऐसा ट्विस्ट जो फैंस की नींद उड़ा देगा। ये कहने में कोई गुरेज नहीं है कि नागिन अपने तीन सीजन के साथ हमेशा दर्शकों की पहली पसंद बन गया है। इस बार बंद करने से पहले एकता कपूर शो के लिए एक जबरदस्त क्लाइमेक्स लेकर आयी है।
ये तो हम आपको पहले बता चुके हैं कि नागिन 3 में फाइनल एपिसोड में मौनी रॅाय, अर्जुन बिजलानी और करणवीर बोहरा की वापसी होने वाली हैं। ये तीनों हमेशा से नागिन का एक बड़ा हिस्सा रहे हैं। शो की शुरुआत के साथ अब शो का अंत भी इन्हीं तीनों के साथ होने वाला है।
ये खबर तो पहले से नागिन 3 के फैंस बड़ी खुशखबरी साबित हुई है। लेकिन शो से जुड़ी एक चौंकाने वाली दिलचस्प जानकारी आयी है। मिली जानकारी के अनुसार नागिन 3 में तामसी की शक्ति के आगे बेला हार जाएगी। जिसके चलते तामसी अपनी काली शक्ति से बेला और माहिर को मार देगी।

लेकिन कहानी में बड़ा ट्विस्ट तब आएगा जब शो में एक साथ 24 साल का लीप आएगा। इस लीप के बाद तामसी बड़ी हो जाएगी। साथ ही बेला और माहिर का पुर्नजन्म होगा। यानी 24 साल बाद बेला और माहिर लौट कर दोबारा अपनी मौत का बदला लेने के लिए तामसी के पास आते हैं।
यानी कुलमिलाकर देखा जाए तो नागिन 3 के फैंस के लिए हर वीकेंड धमाकेदार होने वाला है। फिलहाल,यहां देखिए सुरभि ज्योति बेला की ये तस्वीरें


Click it and Unblock the Notifications