..................... Reema Lagoo burns her hand during Naamkaran shooting - Hindi Filmibeat

आखिर क्यों रीमा लागू ने खुद को लगाई आग..बड़ा हादसा..

छोटे पर्दे की सबसे चहिती सास रीमा लागू का आज मुंबई में निधन हो गया। वह बुधवार शाम को 7 बजे तक अपने शो नामकरण की शूटिंग कर रही थी। इसी शो के दौरान एक बार उनके साथ बड़ा हादसा हुआ था।

By Prachi Dixit

बड़े पर्दे पर कभी सलमान तो कभी माधुरी दीक्षित की मां का किरदार निभाने वाली रीमा लागू हमारे बीच नहीं रही। हाल ही में मर्दर डे के मौके पर बॅालीवुड की टॅाप आॅन स्क्रीन मां में वह हमेशा टॅाप पर रही।

लेकिन जब भी हमने उन्हें छोटे पर्दे पर देखा तो वह कभी तू तू मैंं मैं में कॅामेडी करती हुई सास दिखाई दी। तो कभी नामकरण में सास की निगेटिव भूमिका से सभी को चकित करती नजर आयी।

Reema Lagoo

बतौर अदाकार रीमा लागू ने कभी भी खुद को किसी बंधने में बांध कर नहीं रखा। लंबे समय बाद महेश भट्ट के शो नामकरण में उनके निगेटिव किरदार ने टीवी की सभी मशहूर लेडी विलेन को पीछे छोड़ दिया था।

क्या आपको पता है कि पर्दे के पीछे भी वह अपने सीन को कई बार परफेक्ट करने की कोशिश में खुद की भी फ्रिक नहीं करती थी। यही वजह है कि एक बार नामकरण के लीप लीने के पहले एक सीन में उन्होंने अपने हाथ जला लिए थे।

हुआ यूं कि एक सीन के दौरान उन्हें खुद को आग लगाना था। उन्होंने कॅाटन की साड़ी पहन कर रखी थी। इस वजह से आग उनके साड़ी पर फैलने लगी। उन्होंने तुरंत अपने हाथ से आग को बुझाने की कोशिश शुरू कर दी।

इसके कारण उनका हाथ बुरी तरह जल गया। दुर्घटना के तुरंत बाद रीमा जी को उनकी वैनिटी में ड्रेसिंग के लिये भेज दिया गया और पूरे क्रू् ने उनसे आराम करने की गुजारिश की। लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपना काम पूरा किया।

बहरहाल ,चलिए रीमा लागू से जुड़ी हुए कई दिलचस्प किस्से और खास तस्वीरें..एक बार देखिए जरूर।यहां देखें..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X