#ALERT: तो किसकी किस्मत में लिखा है बनना टीवी का सलमान!
टीवी कि सबसे फेवरिट सास और फिल्मों की सबसे फेवरिट मां एक बार फिर वापस आ रही हैं। और देखना है कि इस बार टीवी का सलमान खान कौन बनता है। दरअसल, सलमान खान की फेवरिट ऑन स्क्रीन मम्मी रीमा लागू, महेश भट्ट के एक टीवी सीरियल से वापसी कर रही हैं।
स्टार प्लस के इस शो का नाम है नामकरण और इसमें सायंतनी घोष और विराफ पटेल नज़र आएंगे। रीमा 9 साल बाद टीवी पर लौट रही हैं।

इससे पहले आखिरी बार रीमा एनडीटीवी इमैजिन के सीरियल दो हंसों का जोड़ा में नज़र आई थीं, जो कुछ कुछ शाहरूख खान की रब ने बना दी जोड़ी से प्रेरित था।
[#Cheating: "जब सब सलमान को ही करना था...तो हमें क्यों रखा!"]
रीमा लागू को टीवी पर तू तू मैं मैं की सास के रूप में ही याद किया जाता है। हालांकि इस बार उनके रोल पर से फिलहाल परदा नहीं हटाया गया है। इसके अलावा वो फेसबुक पर मम्मी नाम के वीडियो में भी दिखी थीं।
वहीं वेब सीरीज़ कास्टिंग काउच विद अमेय और निपुण का भी हिस्सा थीं। अब इस बार रीमा टीवी पर क्या अलग करती हैं, ये जानने के लिए आपको देखना पड़ेगा नामकरण।


Click it and Unblock the Notifications