..................... Reem Shaikh Reveals She Won't Be Able To Adjust In Interfaith Marraige - Hindi Filmibeat

'दूसरे धर्म में शादी कर नहीं कर पाऊंगी एडजस्ट..', टीवी की इस हसीना का बड़ा खुलासा!

Reem Sheikh On Interfaith Marraige: टीवी के जाने-माने अभिनेत्री रीम शेख इस समय काफी ज्यादा चर्चा का विषय बनी हुई नजर आती है और उनकी खूबसूरती भी काफी ज्यादा बढ़ती जा रही है जिसके चलते लोग उन पर फिदा होते हुए नजर आते हैं। लेकिन हाल ही में उन्होंने दूसरे धर्म में शादी करने को लेकर अपना रिएक्शन दिया है।

Reem Sheikh

हाल ही में रीम शेख ने बताया कि वह अभी सिंगल है और दूसरे धर्म में शादी नहीं कर सकती हैं। अभिनेत्री ने बताया कि वह पांच वक्त की नमाज पढ़ती है और दूसरे धर्म के लड़के के साथ में एडजस्ट नहीं कर पाएंगी।

दूसरे धर्म में शादी नहीं करना चाहती है रीम शेख

टीवी अभिनेत्री रीम शेख हाल ही में शार्दुल पंडित के पॉडकास्ट में पहुंची। जहां पर उनसे दूसरे धर्म में शादी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि "मैं अपने धर्म को बहुत मानती हूं। पांच वक्त की नमाज भी पढ़ती हूं और रमजान में रोजे भी रखती हूं। मैं इसी वजह से दूसरे धर्म में शादी नहीं कर सकती हूं और मैं खुद से दुआ करती हूं। मेरी जिंदगी में जब भी कुछ होता है तो मैं उनके पास ही जाती हूं।"

रीम शेख ने आगे बात करते हुए कहा कि "अगर कोई भी लड़का दूसरे धर्म को मानता है तो उसके साथ में एडजस्ट करना बहुत मुश्किल है और मैं ऐसा नहीं कर पाऊंगी। मुझे पता है कि मेरे ऐसा कहने पर मुझे काफी लोग सुनाएंगे। लेकिन मैं ऐसे किसी भी लड़के के साथ में नहीं रहना चाहती हूं जो दूसरे धर्म को मानता है।" रीम शेख ने खुलासा किया कि उनके माता-पिता की इंटरफेस मैरिज हुई थी लेकिन बाद में डिवोर्स हो गया था।

रीम शेख का करियर

अगर हम रीम शेख के करियर की बात करें तो आपको बता दें कि बहुत ही छोटी सी उम्र से उन्होंने टीवी इंडस्ट्री पर काम करना शुरू किया। 8 साल की उम्र में ही उन्होंने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर काम करना शुरू कर दिया था और शो 'नीर भरे तेरे नैन' देवी में भी वह नजर आई थी। उन्होंने देवी लक्ष्मी का किरदार निभाया था।

इसके अलावा रीम शेख ने ना आना इस देश लाडो, एक हजारों में मेरी बहना है, बेस्ट ऑफ़ लक निक्की, देवों के देव महादेव, खतरा खतरा खतरा और संकट मोचन महाबली हनुमान जैसे कई सारे टीवी शोज में भी काम किया है।

Read more about: reem sheikh bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X