सूजी आंखें, मुंह पर चोटों के निशान.. शूट करते हुए बुरी तरह जली एक्ट्रेस, हालत देख सकपकाए लोग

Reem Shaikh

Reem Shaikh Face Injured: टेलीविजन एक्ट्रेस रीम शेख ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ लेटेस्ट अप्डेट शेयर किया है जिसने सभी को चौंका दिया है। रीम शेख का पहली नजर में चेहरा देखने के बाद उनके फैंस तक उन्हें पहचान नहीं पा रहे हैं।

रीम शेख ने हाल ही में एक लम्बा-चौड़ा पोस्ट शेयर कर रिवील किया था कि उनके साथ एक हादसा हो गया। रीम के चेहरे पर इस दौरान चोटें आई हैं। हालंकि, एक्ट्रेस ने अपना चेहरा रिवील नहीं किया था। उन्होंने सिर्फ अपने चेहरे की एक झलक दिखाई थी, जिससे फैंस अंदाजा लगा सकते थे कि उनके चेहरे का क्या हाल हुआ होगा। वहीं, अब उन्होंने अपनी फेस इंजरी भी दिखा दी है। रीम का लेटेस्ट पोस्ट देख फैंस भी घबराए हुए हैं।

एक्ट्रेस ने कुछ देर पहले इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर में उनके फेस का ऐसा हाल दिख रहा है कि आप भी हैरान रह जाएंगे। एक एक्ट्रेस के लिए उसका चेहरा कितना मायने रखता है ये तो हर कोई जनता है। वहीं, रीम का अपना चेहरा देखकर क्या हाल हुआ होगा ये तो आप भी सोच सकते हैं। एक्ट्रेस ने अब हिम्मत जुटाकर फैंस को अपनी वो शक्ल दिखाई है जो शायद कोई सेलेब दिखाने की हिम्मत न कर पाता। उन्होंने अपनी बिगड़ी हुई शक्ल छिपाने की जगह अपनी चोट और बहादुरी को फ्लॉन्ट किया है।

सामने आई तस्वीर में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस की एक आंख किस तरह से सूजी हुई है। उनके आधे फेस पर चोटों के कई निशान मौजूद हैं। राहत की बात तो ये है कि अब उनकी हालत पहले से बेहतर है और अब एक्ट्रेस रिकवरी के रास्ते पर हैं। दूसरी तस्वीर शेयर करते हुए रिम शेख ने फैंस को दिखाया है कि वो अब ठीक हो रही हैं। एक्ट्रेस के चेहरे से निशान धीरे-धीरे गायब हो रहे हैं। उनका चेहरा पहले से काफी बेहतर हो चुका है। इसके साथ ही उन्होंने फैंस को एक स्पेशल मैसेज भी दिया है।

ये दोनों तस्वीरें पोस्ट करते हुए रीम ने लिखा, 'मैं ठीक हो गई हूं... कोई भी चीज उस महिला को नहीं तोड़ सकती जिसे भगवान से शक्ति मिलती है।' अब एक्ट्रेस के ठीक होने की खबर मिलने से फैंस भी खुश नजर आ रहे हैं और उनका भगवान में विश्वास देख उनकी तारीफ कर रहे हैं। विक्की जैन ने रिम के पोस्ट पर कमेंट कर लिखा है, 'नाजुक लेकिन मजबूत। तुम पर गर्व है।' जिया शंकर ने कहा, 'वो मजबूत और सुंदर है।' इनके अलावा लाफ्टर शेफ की बाकी टीम और फैंस और सेलेब्स के भी ढेर सारे मोटिवेटिंग मैसेज देखने को मिल रहे हैं।

More from Filmibeat

Read more about: reem shaikh television
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X