बर्थडे पार्टी में रीम शेख की मां ने लूटी सारी लाइमलाइट, लोग बोले- 'ये तो बेटी से भी ज्यादा जवान लग रही हैं!'

Reem Shaikh mother video: टीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस रीम शेख को उनके हुनर के लिए खूब सराहा जाता है। बीते दिन एक्ट्रेस का बर्थडे था और अपने बर्थडे पर एक्ट्रेस ने अपने दोस्तों और परिवार को पार्टी दी थी। लेकिन लोगों की निगाहें उस वक्त ठहर गई जब पार्टी में रीम की मां की एंट्री हुई।
रीम की मां को देख लोग हुए हैरान
हाल ही में देर रात हुई रीम की बर्थडे पार्टी से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें रीम की मां पार्टी के अंदर जाती हुई दिख रही हैं। हर कोई रीम की मां को देखकर हैरान हो रहा है। वो देखने में काफी जवान लग रही हैं, किसी को इस बात पर यकीन ही नहीं हो रहा है कि यही रीम की मां हैं।
किए ऐसे-ऐसे कमेंट
रीम शेख की मां ने ब्लैक आउटफिट पहना था, वो देखने में भी काफी पतली लग रही थीं। लोग कहने लगे ये रीम की मां नहीं उनकी बहन लग रही है। एक यूजर ने रीम की मां को देखकर कहा कि ये तो रीम से भी ज्यादा जवान लग रही हैं। एक और यूजर ने लिखा रीम से तो अच्छी दिखती है। एक ने तो यह तक कह दिया कि ऐसी मम्मियां होती हैं क्या?
रीम की पर्सनल लाइफ
रीम के पिता समीर शेख मुस्लिम हैं और उनकी मां शीतल शेख हिंदू हैं। यही वजह है कि लोगों को अक्सर जानने की उत्सुकता रहती है कि रीम किस धर्म का पालन करती हैं। एक इंटरव्यू में रीम ने बताया था कि उनके माता-पिता ने कभी उन पर किसी खास धर्म को अपनाने का दबाव नहीं डाला। उन्होंने अपनी इच्छा से पिता की तरह इस्लाम धर्म को चुना और आज उसी को फॉलो करती हैं।
परिवार के खिलाफ जाकर की थी शादी
रीम की मां ने उसी इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने 21 साल की उम्र में अपने परिवार की इच्छा के खिलाफ जाकर एक मुस्लिम युवक (समीर शेख) से निकाह किया था। हालांकि अब यह रिश्ता टूट चुका है और दोनों का तलाक हो गया है।
रीम का एक्टिंग करियर
रीम ने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो 'नीर भरे तेरे नैना देवी' से की थी, जहां उन्होंने लक्ष्मी का रोल निभाया। इसके बाद वह 'ये रिश्ता क्या कहलाता है', 'ना बोले तुम ना मैंने कुछ कहा 2', 'खेलती है जिंदगी आंख मिचोली', 'दीया और बाती हम' और 'चक्रवर्ती अशोक सम्राट' जैसे पॉपुलर शोज में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर नजर आईं।
लीड एक्ट्रेस के तौर पर पहचान
बचपन से काम शुरू करने वाली रीम ने धीरे-धीरे लीड रोल में भी अपनी जगह बना ली। 'तुझसे है राब्ता', 'फना: इश्क में मरजावां' और 'इश्क में घायल' जैसे टीवी शोज में उन्होंने लीड रोल निभाकर खूब लोकप्रियता हासिल की।


Click it and Unblock the Notifications











