मां करती हैं पूजा तो दादी पढ़ती हैं नमाज़, इस हसीना के पेरेंट्स ने नहीं थोपा धर्म, बोलीं- मैं अपनी मर्ज़ी से...

Reem Sheikh On Her Religion: रीम शेख टीवी की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि उनका काफी सारे सीरियल्स के अलावा कई रियलिटी शोज में भी देखा जा चुका है। अपनी खूबसूरती को लेकर भी वह चर्चा में रहती है और सोशल मीडिया पर खूब फैंस के बीच में छाई रहती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनके पेरेंट्स हिंदू और मुस्लिम बैकग्राउंड से आते हैं।
लेकिन आपको बता दें कि रीम शेख के माता-पिता अब अपने रास्ते अलग कर चुके हैं। उनके माता-पिता का अलग होना एक्ट्रेस के लिए काफी मुश्किल भरा रहा और अब चीजें काफी ज्यादा बेहतर हो चुकी हैं। Hautterfly के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि "बचपन में मुझ पर किसी ने धर्म का कोई भी दबाव नहीं डाला। मेरे माता-पिता ने भी कुछ नहीं कहा।"
रीम शेख ने इस पर आगे बात करते हुए बताया कि "मुझे बहुत अच्छे से याद है कि मैं बहुत छोटी थी। मैं बेडरूम से निकल रही थी और मेरी दादी तब नमाज पढ़ रही थी। तभी मेरी मां पूजा कर रही थी। मैं नहीं जानती कि मेरे माता-पिता ने यह सब डिस्कस किया था या नहीं कि वह बड़ी होकर खुद अपना रास्ता चुनेगी।"
एक्ट्रेस ने आगे बात करते हुए कहा कि "मुझे लगा कि मुझे नमाज पढ़नी है तो मैंने उसे पढ़ना शुरू कर दिया। किसी ने मुझे ऐसा नहीं कहा कि नहीं तुम तो सिर्फ नमाज ही पढ़ोगे। मुझे पढ़नी थी तो मैंने पढ़ी। मैं सभी धर्म का सम्मान करती हूं। सच बताऊं तो मेरे परिवार में दिवाली बहुत ही धूमधाम से मनाई जाती है।"
रीम शेख ने बताया कि "मेरी मां रमजान के वक्त सुबह उठकर मेरे लिए खाना बनाती है। नहीं तो उनको क्या जरूरत है कि वह मेरे या फिर धर्म के लिए ये सब चीज़ें करेंगी। मुझे बहुत अच्छे से याद है कि सुबह मैं टीवी देख रही थी तो मेरी मां को जान की आवाज आ गई। तो वह किचन से आई और मुझे कहा कि जान हो रही है और टीवी बंद कर दो।"


Click it and Unblock the Notifications











