..................... reelmaker Anjali Arora launches her first luxury brand slaoon after crores of house and cares know income and net worth - Hindi Filmibeat

रील बना बनाकर कच्चा बादाम गर्ल ने लॉन्च किया पहला लग्जरी सलून ब्रांड, जाने नेट वर्थ और कहां से कितनी कमाई

Anjali Arora Net Worth: 'कच्चा बादाम' गाने से मशहूर हुईं अंजलि अरोड़ा अब बिजनेस में भी कदम रख चुकी हैं। उन्होंने अपना खुद का ब्रांड लॉन्च किया है और पहला सलून शुरू किया है। अंजलि ने बेंगलुरु के बसवेश्वर नगर में अपना पहला सलून खोला है। यह उनकी ब्रांड की पहली फ्रेंचाइजी है, जिसे उन्होंने बड़े ही खास अंदाज में तैयार किया है।

Anjali Arora Net Worth

हर चीज खुद की डिजाइन की हुई

अंजलि ने बताया कि सलून का हर कोना उन्होंने खुद डिजाइन किया है। इंटीरियर से लेकर छोटी-छोटी चीजों तक उन्होंने खास ध्यान दिया है, जिससे सलून बहुत खूबसूरत और लग्जरी लगता है। सलून के उद्घाटन के मौके पर अंजलि का परिवार, रिश्तेदार और दोस्त मौजूद रहे। इस खास दिन की झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर की।

सपना हुआ सच, बेहद खुश हैं अंजलि

अंजलि ने कहा कि यह उनका पुराना सपना था, जो अब पूरा हो गया है। इसी वजह से वह इस नई शुरुआत को लेकर बहुत खुश और भावुक हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो देखने के बाद फैंस उन्हें खूब बधाई दे रहे हैं और सलून के लुक की तारीफ कर रहे हैं।

पहले भी कर चुकी हैं बड़ा निवेश

अंजलि ने साल 2023 में दिल्ली में करीब 4 करोड़ का घर खरीदा था। इसके बाद उन्होंने एक और घर लिया और उसका रेनोवेशन भी कराया। अंजलि पहले टिकटॉक और इंस्टाग्राम रील्स से फेमस हुईं। 'कच्चा बादाम' पर बनी एक वीडियो ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया था।

कमाई के कई जरिए

आज अंजलि यूट्यूब, इंस्टाग्राम और म्यूजिक वीडियोज से कमाई करती हैं। खबरों के मुताबिक, वह एक इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए 50 हजार से 1 लाख रुपये तक चार्ज करती हैं।

महंगी गाड़ियों का भी शौक

अंजलि के पास Jaguar XE और Kia Sonet जैसी गाड़ियां हैं। उन्होंने अपने पापा को भी एक कार गिफ्ट की थी। अंजलि अरोड़ा अब सिर्फ सोशल मीडिया स्टार नहीं रहीं, बल्कि एंटरटेनमेंट के साथ-साथ बिजनेस में भी अपनी पहचान बना रही हैं।

Read more about: anjali arora bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X