फैंस के लिए एक और सरप्राइज, गेम ऑफ थ्रोन्स ने बनाया दुनिया में ये बड़ा रिकॅार्ड !
अमेरिकी वेब सीरीज गेम ऑफ थ्रोन्स का हल्ला इस बार भी फैंस के बीच मचा। जहां पर इस सीरीज के पहले एपिसोड से लेकर फिनाले तक के एपिसोड को देखने के लिए फैंस ने करोड़ों की भीड़ लगा दी। जी हां, ये हम नहीं बल्कि ये नया रिकॅार्ड बोल रहा है। गेम ऑफ थ्रोन्स के लिए एक नई जानकारी सामने आयी है।
इस सीरीज ने वेब सीरीज की दुनिया में खुद को सबसे ऊपर ले जाकर सीरीज का अंत किया है। आपको बता दें कि इस सीरीज के आखिरी कड़ी ने अमेरिका में एचबीओ के लिए 1.93 करोड़ व्यूअर्स का रिकॅार्ड बनाया है। सीएनएन डॅाट कॅाम के मुताबिक इस सीरीज के पिछले वीक के एपिसोड ने द बेल्स ने जो रिकॅार्ड बनाया था, उसे भी तोड़ दिया है।

रविवार को तकरीबन 1.36 करोड़ लोगों ने एचबीओ पर इस सीरीज को देखा। नेटवर्क के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसी शो ने ऐसी महारत हासिल की है। टीवी के गणित के हिसाब से गेम ऑफ थ्रोन्स के नंबर्स काफी अधिक हैं। खबर है कि टीवी शो द बिग बैंग थ्योरी को पिछले वीक दिखाए गए फिनाले एपिसोड को 1.8 करोड़ ने देखा है।
ये तो रहा टीआरपी रिकॅार्ड लेकिन आप ये जानकर हैरान रह जायेंगे कि साल 2019 में गेम ऑफ थ्रोन्स का पागलपन इस कदर बढ़ा था कि इस शो के सिलसिले में दस करोड़ ट्टीट किए गए। सोशल मीडिया पर सबसे अधिक इस अमेरिकन सीरीज के किरदार जॅान,ब्रैन,ड्रैगन की लोकप्रियता सबसे अधिक रही है।
बहरहाल,ये तो रही वेब सीरीज की बात लेकिन क्या आप ऐसे टीवी शो के बारे में जानते हैं जो कि करोड़ों खर्च करके बनाए गए हैं..


Click it and Unblock the Notifications