JHALAK GRAND OPENING..शो की ये बातें कर देंगी इस शो को देखने पर मजबूर!

By Shivani Verma

झलक दिखलाजा सीज़न 9 का फाइनली कल आगाज़ हो गया। पहले एपिसोड में ही इस शो ने धमाल मचाना शुरू कर दिया है। इस शो की सबसे हॉटेस्ट जज ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचे रखा। इसी के साथ करन जोहर और गणेश हेगड़े ने भी काफी डांस किया। इसकी कल ग्रैंड ओपनिंग हुई।

jhalak

लेकिन इसके अलावा आज हम आपको झलक के इस सीज़न के बारे में कुछ ऐसी बातें बता रहे हैं जिन्हें जानकर आप इस शो के किसी भी एपिसोड्स को मिस तो बिल्कुल नहीं करना चाहेंगे। इन कारणों से आप इस शो को देखने पर मजबूर न हो जाएं तो कहना।

Finally..झलक होगा और भी मज़ेदार...ये पॉपुलर कोरियोग्राफर होंगी नई जज!

टॉप हिट स्टार्स

इस शो में इस बार छोटे पर्दे के ऐसे जाने-माने सितारे भाग ले रहे हैं जो हाल ही में अपने-अपने शो के दौरान काफी हिट हुए हैं। अर्जुन बिजलानी, हेली शाह, शक्ति अरोड़ा गौरव गेरा, सुरवीन चावला, करिश्मा तन्ना, नोरा फतेही, सिद्धांत गुप्ता, शांतनु महेश्वरी, सलमान युसुफ, शेफ हरपाल सिंह सोखी, अमेरिकन इंडियन डांसिंग ट्विंस प्रियांका और पूनम शाह इस शो में अपने डांस का तड़का लगाने को पूरी तरह तैयार हैं। इसी के साथ मौनी रॉय अर्जुन बिजलानी के सपोर्टर के रूप में दिखेंगी।

इंट्रस्टिंग फॉर्मेट

जहां इस शो के पहले सीज़न वीकेंड में दिखाए जाते थे तो इस बार ये सीज़न आपको हर शनिवार को देखने को मिलेगा। इसका मतलब ये कि ये सीज़न लंबे समय तक खिच सकता है।

'हॉट' है थीम

जब इस शो की थीम ही 'हॉट' है तो शो का हॉट होना तो लाज़मी है। इस शो में हॉटनेस और ब्यूटी का तड़का आपको आने वाले एपिसोड्स में दिख ही जाएगा।

जैकलीन फर्नांडिस होस्ट

इस शो में जैकलीन फर्नांडिस ही ऐसी जज हैं जो बेहद हॉट हैं। जिसके सभी दिवाने हैं। जैकलीन को देखने के लिए इस शो को लोग देखें, इसमें कोई अचंभा नहीं।

सलमान युसुफ

आपको बता दें कि सलमान युसुफ जो खुद एक कोरियोग्राफर हैं, वो भी इस शो में आपको कंटेस्टेंट के रूप में नज़र आ जाएंगे। अब एक कोरियोग्राफर आपको बाकी स्टार्स के साथ कॉम्पिटीशन करते दिखाई देंगे, तो सोचिए कितना तगड़ा मुकाबला इनके बीच होने वाला है। फिलहाल देखिए इसकी ओपनिंग की कुछ झलक...

-

-

-

-

तस्वीरें..

तस्वीरें..

झलक दिखलाजा 9 की ग्रैंड ओपनिंग...
-

-

-

-

-

-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X