पति के कारण दयाबेन 'दिशा वकानी' ने किया तारक मेहता में वापसी से इंकार, फैंस को झटका !
तारक मेहता का उल्टा चश्मा को लेकर इन दिनों खबरों का बाजार गर्म है। दयाबेन यानी कि दिशा वकानी लंबे समय से शो से गायब हैं। दिशा वकानी शो में आने के लिए साफ तौर पर इंकार कर चुकी हैं। वह अपना ज्यादा समय एक साल की बेटी स्तुति को देना चाहती हैं।
आपको बता दें कि मेकर्स ने सितंबर में कमबैक सीक्वेंस की शूटिंग भी की थी। जिसका वीडियो भी लीक हो गया था।यहां तक कि नवरात्रि स्पेशल एपिसोड में भी दयाबेन का कमबैक प्लान किया गया था। लेकिन ऐसा हो नहीं पाया।

फिलहाल शो के मेकर्स ऐसी किसी भी खबर से इंकार कर चुके हैं। इस बीत एक वेबसाइट ने दावा किया है कि दिशा के शो से दूर रहने की वजह उनके पति हैं।


Click it and Unblock the Notifications