संगीत का ताज कमल के सर,मास्टरशेफ़ बनीं पंकज

By Staff
संगीत का ताज कमल के सर,मास्टरशेफ़ बनीं पंकज

साभार- ज़ी टीवी वेबसाइट

भारत के दो बड़े रियलिटी शो के विजेताओं का फ़ैसला शनिवार को क्रिसमस की दिन हुआ है.ज़ी टीवी के रियलिटी शो सारेगामा में पंजाब के कमल खान इस साल सरताज बने. वहीं पाककला का इम्तिहान लेते शो मास्टरशेफ़ इंडिया का ख़िताब लखनऊ की 38 वर्षीय पंकज भदौरिया ने जीता है सारेगामा में कमल खान, अभिलाषा और बिसाख ज़्योति फ़ाइनल में पहुँचे थे लेकिन लोगों ने कमल खान की गायकी को सबसे ज़्यादा पसंद किया.सारेगामा के इस शो में गायकों की मदद के लिए विशेषज्ञों के पैनल में दलेर मेहंदी, विशाल-शेखर और साजिद-वाजिद शामिल थे.

मास्टरशेफ़ इंडिया

उधर भारत में पहली बार हुए शो मास्टरशेफ़ इंडिया में भी फ़ाइनल मुकाबला था.प्रतियोगियों को तरह-तरह के व्यंजन बनाने में अपनी महारत दिखानी थी.पंकज भदौरिया, राधिका अग्रवाल और जयनंदन फ़ाइनल तक पहुंचने में सफल रहे. लेकिन अपने लज़ीज़ पकवानों से पंकज ने फ़ाइनल में सबका दिल जीत लिया.पंकज पेशे से शिक्षक हैं लेकिन इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए उन्होंने अपनी 16 साल पुरानी नौकरी छोड़ दी थी.स्टार प्लस पर आने वाले मास्टरशेफ़ इंडिया के होस्ट अभिनेता अक्षय कुमार हैं.फ़ाइनल शो के दौरान अभिनेत्री कैटरीना कैफ़ और निर्देशक फ़राह खान भी मौजूद थीं.

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X