Bigg Boss में एंट्री ले रहा है ये स्टार, एक्ट्रेस संग प्राइवेट तस्वीरों से मचाई थी सनसनी, हुस्न परी है बीवी

Ravindra Chandrasekaran Bigg Boss Tamil: बिग बॉस तमिल का आठवां सीज़न बहुत धूमधाम से शुरू हो गया है, जिसमें 18 कंटेस्टेंट ने एंट्री ली है। सुपरस्टार विजय सेतुपति इसे होस्ट कर रहे हैं। इस रियलिटी शो में सोशल मीडिया सेंसेशन से लेकर डांसर तक शामिल हैं। शो के फैंस एक कंटेस्टेंट के लिए सबसे ज्यादा एक्साइटेड दिखाई दे रहे हैं और वो हैं प्रोड्यूसर रविंदर चन्द्रशेखरन।
रविंदर चन्द्रशेखरन की पर्सनल लाइफ की बात करें तो ये काफी दिलचस्प है। इसी कारण फैंस उनके गेम को लेकर भी काफी एक्साइडेट दिखाई दे रहे हैं। रविंदर चन्द्रशेखरन एक प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक और निर्माता हैं, जिन्हें तमिल फिल्म इंडस्ट्री में उनके शानदार काम के लिए पहचाना जाता है। लिब्रा प्रोडक्शंस के संस्थापक के रूप में, रविंदर ने सुट्टा कढ़ाई (2013) सहित तमाम यादगार फिल्मों का प्रोडकेशन किया है।
इसके साथ ही आपको बता दें कि रविंदर चन्द्रशेखरन ने अपनी शादी की न्यूज़ से भी हर किसी को सरप्राइज कर दिया था। रविंदर चन्द्रशेखरन ने एक्ट्रेस महालक्ष्मी के साथ शादी की है। ये एक्ट्रेस की दूसरी शादी है।
कुछ रिपोर्ट्स की माने तो आपको बता दें कि रवीन्द्र और महालक्ष्मी की पहली मुलाकात फिल्म 'विदियुम वरई काथिरु' के वक्त हुई थी। दोनों एक दूसरे के प्यार में पड़ गए थे और इतना ही नहीं आपको बता दें कि जब दोनों की शादी हुई तो उन्होंने तस्वीरें शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर कैप्शन शेयर करते हुए लिखा कि 'मैं अपने जीवन में आपको पाकर खुद को बहुत ही भाग्यशाली मानने लगी हूं। आपने मेरी जिंदगी पूरी तरीके से प्यार से भरपूर कर दी है। लव यू अम्मू'।
इतना ही नहीं आपको बता दें कि महालक्ष्मी और रवींद्र की जोड़ी को लोगों ने काफी ट्रोल भी किया था। लेकिन फिर भी एक्ट्रेस नहीं इस बात की कोई परवाह नहीं की और आए दिन उनके साथ में रोमांटिक प्राइवेट तस्वीरें शेयर करती हुई नज़र आती हैं। इन तस्वीरों को देखकर साफ नजर आता है कि दोनों एक दूसरे को बेइंतहा प्यार करते हैं। लेकिन कुछ लोगों ने उन दोनों की जोड़ी पर काफी हैरानी जताई है। ऐसा इसीलिए क्योंकि महालक्ष्मी रियल लाइफ में बेहद ही बोल्ड है। लेकिन फिर भी एक्ट्रेस को इस बात से कोई भी फर्क नहीं पड़ता है कि कौन क्या कहता है?
महालक्ष्मी के वर्क फ्रंट की बात की जाए तो आपको बता दें कि वह साउथ इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा उनमें से एक मानी जाती है और इतना ही नहीं उन्होंने 'वाणी रानी' 'चेल्लामय', 'ऑफिस', 'अरसी', 'थिरु मंगलम', 'यामिरुक्का बयामेन' और केलाडी कनमनी जैसे मशहूर सीरियल्स में भी काम किया है। लेकिन अगर हम रवींद्र की बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने चंद्रशेखर 'नालनम नंदिनीयम', 'सुट्टा कढ़ाई', 'नत्पुना एन्नानु थेरियुमा' और 'मुरुंगकाई चिप्स' जैसी फिल्म को प्रोड्यूस किया है।


Click it and Unblock the Notifications