"सरगुन और मैं, हम एक टीम के रूप में साथ-साथ चलते हैं," रवि दुबे ने बताया खुशहाल जीवन का मंत्र

By Filmibeat Desk

सरगुन और रवि इंडस्ट्री के सबसे चहेते कपल्स में से एक हैं। वे हमेशा अपने प्रशंसकों और फॉलोवर्स को कपल गोल्स देते आये हैं। इस जोड़ी ने अभिनेताओं के रूप में खिड को साबित किया है और हाल ही में अपने शो 'उडारियाँ' के साथ बतौर प्रोड्यूसर अपना एक नया सफ़र शुरू किया है।

उन्होंने अपने शो को हिट बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है फिर चाहे वह एग्जॉटिक लोकेशन हो या शो का आकर्षक संगीत। इस जोड़ी ने उडारियाँ को सफल बनाने के लिए एक साथ कड़ी मेहनत की है। अगर आप सोच रहे हैं कि यह जोड़ी कैसे काम में इतना मशगूल होने के बावजूद सभी कपल्स के बीच एक उदाहरण स्थापित करने में कामयाब रहती है, तो आपके इस सवाल का जवाब हमारे पास है!

Kangana Ranautravi dubey

हाल ही में, रवि ने एक खुशहाल जीवन के अपने सीक्रेट मंत्र को साझा किया है। रवि ने बताया, "सरगुन और मैं, हम एक टीम के रूप में साथ चलते हैं, यह जीवन के लिए हमारा मंत्र है। एक कहावत है जिसे हम हर समय संबंधित महसूस करते हैं, प्यार दो लोगों द्वारा एक-दूसरे की आंखों में देखने के बारे में नहीं है, यह दो लोग द्वारा एक ही दिशा में आगे देखने के बारे में है। मेरे और सरगुन के लिए, जीवन के सभी क्षेत्रों में, हम एक-दूसरे के लिए शानदार साथी रहे हैं, एक-दूसरे के लिए उम्दा कम्पैनियन हैं और मुझे लगता है कि कम से कम हमारे जीवन की यही सच्चाई है।

एक रिश्ते को देखने का हर दूसरा तरीका, एक ग्रीटिंग कार्ड रोमांस की तरह है, यह मीठा है लेकिन यह बहुत तेजी से ईवेपोरेट हो जाता है। मुझे लगता है कि एक रिश्ते की असली नींव, कपल के बीच कम्पैनियनशिप और साझेदारी है।"

एक जोड़े के लिए हर समय अपने काम और प्रेम जीवन को संतुलित करना आसान नहीं होता है। हालाँकि, सरगुन और रवि इसमें माहिर नज़र आते हैं। फिर चाहे उनका रोमांस हो या उनके काम के प्रति समर्पण, हर बार वे कपल गोल साबित हुए है। खैर, अब हम जानते हैं कि उन्हें उद्योग का 'पावर कपल' क्यों कहा जाता है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X