रवि दुबे और सरगुन मेहता का म्यूजिक वीडियो 'टॉक्सिक' को 1 साल पूरा, फोन पर किया था शूट

रवि और सरगुन दोनों शानदार अभिनेता हैं और हाल ही में बने निर्माता अपने प्रशंसकों को अपने काम से गौरवान्वित कर रहे हैं। वे पेशेवर रूप से अपने करियर से आगे बढ़ाने में लगे रहते हैं और उनकी कड़ी मेहनत ने निश्चित रूप से रंग दिखाया है और अब वो अपार लोकप्रियता हासिल कर चुके हैं।

पिछले साल जब दुनिया इस महामारी से जुझ रही थी, तब भी उन्होंने अपने संगीत वीडियो, टॉक्सिक के माध्यम से अपने प्रशंसकों का प्यार पाया। इस गीत को बादशाह और पायल देव ने गाया है और यह आदित्य देव द्वारा रचित है, रवि और सरगुन के घर के अंदर स्मार्ट फोन पर इस पूरे गाने को शूट किया गया था, इस गाने का निर्देशन खुद रवि ने किया था।

ravi dubey

यह गीत एक जोड़े के बीच के गहरे रिश्ते को दिखाता है। इस गीत के बारे में बात करते हुए रवि ने शेयर किया, "मुझे खुशी है कि हमारे गीत ने आज 1 साल पूरा किया है। सच कहूं तो बिना किसी भी शूटिंग उपकरण के और सिर्फ फोन के साथ शूट करना आसान काम नहीं था। हमें नेचुरल धूप में शूटिंग करनी पड़ी थी। जो कोई भी मुझे और सरगुन को जानता है, उन्हें यह पता है कि हम दोनों इस गाने के उस जोड़े से बहुत अलग हैं जो हमने इस गाने में चित्रित किया है।

हालांकि, हम इस भूमिका को निभाना चाहते थे क्योंकि हम लॉकडाउन में होने वाली समस्याओं के कारण रिश्तों के बारे में समझौता होने के बारे में बहुत सी कहानियां सुन रखी थी। हम चाहते थे कि सब यह महसूस करें कि कोई भी रिश्ता मरम्मत से परे नहीं होता। मैं धन्य हूं कि बादशाह पाजी और पायल दीदी ने इस गाने को आवाज दी और हम पर विश्वास किया। उनके बिना यह सफल नहीं होता।"

यह गाना पिछले साल 26 मई को रिलीज हुआ था और इसने काफी लोकप्रियता हासिल की है। रवि और सरगुन को हमेशा से अपनी बहुमुखी प्रतिभा और करिश्मे के कारण जनता द्वारा पसंद किया गया है और हम उन्हें उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं देते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X