रवि दुबे ने सरगुन मेहता के साथ 'उड़ारियाँ' के नए गीत 'रुतन' पर बनाई नई रील; जीत लेगी आपका दिल!

By Filmibeat Desk

पावर कपल सरगुन मेहता और रवि दुबे ने अपने काम से प्रशंसकों को स्तब्ध कर दिया है। हाल ही में उन्होंने कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाले 'उड़ारियाँ' के साथ निर्माता के रूप में अपना एक नया सफ़र शुरू किया है। वे इस शो के म्यूजिक के साथ एक कदम आगे रहे हैं, चाहे वह बादशाह द्वारा गाया गया थीम सॉन्ग हो या बैसाखी के विशेष एपिसोड में बी प्राक की स्पेशल प्रेजेंस और अब एक ओर रोमांटिक नंबर 'रुतन' शामिल हो गया है जिसे गुरनाम भुल्लर ने गाया है।

रवि ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी पत्नी सरगुन मेहता के साथ रुतन गाने पर एक बहुत ही रोमांटिक रील साझा की है। रवि ने इस गाने के बारे में बात करते हुए कहा, "उड़ारियाँ सरगुन के दिमाग में लंबे समय से था और हम चाहते हैं कि शो का हर अवसर स्पेशल और ग्रैंड हो। चूंकि यह कहानी 3 लोगों के आसपास घूमती है और कैसे किस्मत इन प्रेमियों को एक साथ लाती है।

Ravi Dubey, Sargun Mehta

ऐसे में, गीत रुतन शो के लिए एकदम परफ़ेक्ट फिट था। हमें खुशी है कि गुरनाम भुल्लर ने इस गीत को अपनी मधुर आवाज दी है और इसे आदिम खास बना दिया है। मुझे यकीन है कि प्रशंसक 'रुतन' और 'उड़ारियाँ' पर अपने प्यार की बौछार करेंगे।" रुतन के बारे में बात करते हुए, सरगुन ने व्यक्त किया है कि मैं हमेशा से हमारे शो में सर्वश्रेष्ठ संगीत लाने के लिए उत्सुक थी। 'रुतन' रवि और मेरे लिए हाल ही का एक विशेष गीत है। खासकर अब जब मैं उनसे दूर हूं, तो यह गीत दिल को छू लेता है और मुझे ओर भी ज़्यादा याद आने लगती है। यहां देखिए इसका वीडियो

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X