रवि दुबे नहीं, विशाल करवाल हैं डीडी के जमाई राजा!

विशाल करवाल याद है। एमटीवी के वही हैंडसम हंक जो रोडीज़ और स्पिल्ट्ज़विल्ला में कमाल दिखाने के बाद छोटे परदे पर भाग्यविधाता में बिंदिया के पति बन गए थे। जी हां कुछ सीरियलों में दिखकर विशाल गायब हो गए थे। लेकिन अगर आपको विशाल कारवाल पसंद हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है।

Jamai Raja

विशाल की एंट्री हो गई है ज़ी टीवी के सीरियल जमाई राजा में। शो में वो रवि दुबे के बाद दूसरे जमाई के राल में नजर आएंगे। जमाई राजा में विशाल अमेरिका के एक अमीर व्यवसायी राजवीर के रोल में दिखेंगे, जो रोशनी के कजिन के पति बने हैं।

विशाल की एंट्री के साथ ही शो में एक नया मोड़ भी नजर आएगा। विशाल इससे पहले कई शोज में नजर आ चुके हैं। अपने इस रोल के बारे में विशाल कहते हैं कि राजवीर का मेरा किरदार थोड़ा रहस्यमयी है। मैं इस घर में दूसरा जमाई बनकर आऊंगा।

गौरतलब है कि इस शो में निया शर्मा रोशनी का रोल प्ले कर रही हैं। सिद्धार्थ का रोल रवि दुबे निभा रहे हैं। अब देखते हैं विशाल के इस नए रोल को लोगों का कितना प्यार मिलता है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X