सबसे बड़े मेगा बजट वेब शो 'मत्स्याकांड' में रवि दुबे-रवि किशन एक साथ करेंगे धमाका, पूरी डिटेल

By Filmibeat Desk

वेब सीरीज की दुनिया में नई और सस्पेंस से भरी कहानी की लंबी फेहरिस्त है। एक के बाद एक टीवी और बॅालीवुड के कई स्टार्स वेब की दुनिया से लोकप्रियता हासिल कर रहे हैं। ये कहने में कोई गुरेज नहीं है कि लॅाकडाउन और कोरोना काल में वेब शोज की मांग तेज हुई है। यही वजह है कि जमीन से जुड़ी हुई रियल स्पेस वाली कहानी को पसंद किया जा रहा है। इस लिस्ट में एक ऐसी वेब सीरीज का नाम शामिल होने जा रहा है जो कि मेगा बजट के साथ बनाई जा रही है।

इसकी शूटिंग की शुरुआत भी हो चुकी है। टीवी के लोकप्रिय चेहरे रवि दुबे और भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार रवि किशन एक साथ एक सरप्राइज सीरीज के लिए काम कर रहे हैं। जमाई 2.0 सीजन 2 के हाल ही में जारी ट्रेलर में बड़े पैमाने पर सकारात्मक प्रतिक्रिया के साथ, रवि दुबे ने अपनी लिस्ट में जोड़ी है एक नई फिल्म!

Ravi Dubey,Web series, Ravi Kishan

मिली जानकारी अनुसार प्रतिभाशाली अभिनेता 'मत्स्याकांड' नामक एक रोमांचक वेब सीरीज़ में मुख्य भूमिका निभाएंगे। रवि अब पीयूष मिश्रा और रवि किशन जैसे इंडस्ट्री के अन्य दिग्गजों के साथ कंधे से कंधा मिलाते हुए नज़र आएंगे! रवि फिलहाल इस प्रोजेक्ट के लिए जयपुर में शूटिंग कर रहे हैं और उनकी इंस्टा फीड से पता चलता है कि वह कितना उत्साहिक हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कई बॉलीवुड अभिनेताओं ने इस रोल के लिए परीक्षण किया लेकिन भूमिका केवल रवि किशन ने हासिल की, हमें यकीन है कि उनके प्रशंसक तीन बहुमुखी कलाकारों द्वारा एक और धमाकेदार अभिनय देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे होंगे। बताया जा रहा है कि रवि किशन और रवि दुबे दोनों ही सरप्राइज लुक और किरदार के साथ इस सीरीज में साथ दिखाई देंगे। जो कि पहले कभी नहीं देखा गया होगा

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X