रवि दुबे का नया फिटनेस फंडा

प्रतिदिन शूटिंग समाप्त होने के बाद वह अपने घर जाते वक्त 6 किमी दौड़ते हैं। रवि का कहना है कि इस तेज रफ्तारवाली जिंदगी में किसी के लिए भी तंदरुस्त व स्वस्थ्य रहना बहुत ही आवश्यक है।
प्रतिदिन 12 घंटे की शूटिंग के बाद 6 किमी दौड़ कर मैं अपने फिटनेस को बरकरार रख पाने में सफल हूं। रवि की गतिविधियों से इन दिनों कई कलाकार प्रेरित हो रहे हैं। और सभी ने तय किया है कि अब शूट खत्म होने के बाद सभी कार से जाने की बजाय कम से कम 6 किमी की दौड़ लगायेंगे।
खासतौर से सेट पर इस बात की बहुत चर्चा हो रही है और सभी कास्ट ने मिल कर यह तय किया है कि वे कुछ ऐसा ही करेंगे, ताकि उन्हें भी फिट रहने का मौका मिल जाये।


Click it and Unblock the Notifications











