रवि दुबे हुए कोरोना निगेटिव, सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर दिखाई महामारी से बाहर आने की खुशी

By Filmibeat Desk

अभिनेता रवि दुबे जो हाल ही में कोरोना वायरस टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए थे, वो अपने प्रशंसकों और दोस्तों के लिए कुछ अच्छी खबर लाये हैं। अभिनेता रवि जो अभी तक होम क्वारंटाइन में थे, वह आखिरकार कोविड से मुक्त हो गए हैं।

जी हां, ऑल-ब्लैक एथलीजर पहने अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए, रवि दुबे ने अपने प्रशंसकों को अपने कोविड नेगेटिव आने के बारे में सोशल मीडिया पर बताया है।एक सकारात्मक व्यक्ति होने के साथ ही, अपने होम क्वारंटाइन अवधि के दौरान अभिनेता इस कठिन समय का अत्याधिक आनंद लेते हुए अलग-अलग वीडियो शेयर करते हुए देखे गए थे।

Ravi dubey

रवि दुबे ने इंस्टाग्राम पर ब्लैक टी-शर्ट, मैचिंग ट्रैक पैंट, ग्लव्स और शेड्स पहने अपनी एक तस्वीर पोस्ट की। वह अपने गले में हेडफोन और एक बैग लिए हुए भी नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने '-ve' चिन्ह का कैप्शन दिखाया है और कोविड नेगेटिव होने का प्रमाण दिया है और लिखा है, "हो गए जी नेगेटिव " (मैं कोविड नेगेटिव आया हूं )।"

हाल ही में रवि ने मुंबई में अपनी यात्रा के बारे में बात करते हुए यह शेयर किया कि ,"मैं गुड़गांव से ताल्लुक रखता हूं जहां एक अभिनेता होने का विचार एक बहुत दूर का विचार हुआ करता था।अंततः मैंने टेलीविजन उद्योग में प्रवेश किया और भगवान की कृपा से अब सरगुन और मैं, हम टेलीविजन के लिए कंटेंट का निर्माण कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X