..................... Ravi Dubey and Nia sharma rubaru song out both looking stunning - Hindi Filmibeat

जमाई राजा की सुपरहिट जोड़ी रवि दूबे- निया शर्मा का म्यूजिक Video आया सामने

रवि दुबे और निया शर्मा के साथ हिट शो "जमाई 2.0" के सिडनी प्रशंसकों के लिए एक विशेष गाना बनाया है। "रुबरू" गीत को हाल ही में राजस्थान में शूट किया गया है।रवि दुबे ने विशेष रूप से प्रशंसकों और उनकी डिमांड पर बनाया गया ट्रैक "रुबरु" रिलीज कर दिया है ।

जिसमें निया शर्मा और रवि दुबे के बीच सिज़लिंग केमिस्ट्री देखने मिल रही है। जब से जमाई 2.0 (लोकप्रिय शो जमाई राजा का डिजिटल स्पिन-ऑफ) का प्रीमियर ज़ी5 पर हुआ है, तब से इसे दर्शकों से बेशुमार प्यार मिल रहा है। यह शो डिजिटल प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है, शो के प्रति प्रशंसकों की लालसा अधिक बढ़ गयी है।

Ravi Dubey, Nia sharma,

फैंस अपनी पसंदीदा जोड़ी को फिर से एक साथ स्क्रीन पर देखने के लिए उत्साहित रहे हैं। ज़ी5 जमाई 2.0 की टीम ने प्रशंसकों के लिए एक विशेष म्यूजिक वीडियो रिलीज करने का फैसला किया है।

रवि दुबे द्वारा निर्देशित और उन्हीं की आवाज़ में इस खूबसूरत और ग्रैंड ट्रैक को हाल ही में रवि दुबे और निया शर्मा के साथ जयपुर में शूट किया गया था। रवि दुबे ने न केवल इस ट्रैक को अपनी आवाज़ दी है, बल्कि वीडियो को खूबसूरती से पेश करने के लिए रचनात्मक रूप से भी अहम भूमिका निभाई है।

यहां देखिए म्यूजिक Video

रिलीज के सिर्फ 2 मिनट के भीतर गाने को 30 हज़ार लाइक्स मिल चुके है और सिर्फ आधे घंटे में पांच लाख बार देखा जा चुका है।'अपनी उत्सुकता साझा करते हुए रवि दुबे कहते है, "जब से जमाई 2.0 की घोषणा की गई थी, तब से प्रशंसकों के प्यार का सैलाब उमड़ पड़ा हैं और अब मैं ज़ी5 पर श्रृंखला को मिल रहे प्यार से रोमांचित महसूस कर रहा हूं। यह वीडियो हमारे सभी प्रशंसकों के प्रति आभार व्यक्त करने का एक छोटा सा टोकन है। "

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X