KBC में रवि बजाज के कपड़े पहनेंगे अमिताभ

AMITABH-BACHCHAN
बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन जल्दी ही टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के चौथे संस्करण के प्रस्तोता के रूप में नजर आएंगे। इस शो के लिए डिजाइनर रवि बजाज ने उनकी पोशाकें डिजाइन की हैं। बजाज कहते हैं कि अमिताभ के लिए डिजाइन करना थोड़ा चुनौतिपूर्ण था। बजाज पिछले दो दशकों से फैशन उद्योग में हैं।

उन्होंने एक प्रेस वक्तव्य जारी कर कहा है, "अमिताभ बच्चन के लिए डिजाइनिंग करते हुए इस बात का ध्यान रखना पड़ता है कि वह एक ऐसे कलाकार हैं जिन पर उम्र का कोई असर नहीं है। डिजाइनिंग के समय दूसरों की तरह उनके व्यक्तित्व को भी ध्यान में रखा गया। मैं उन्हें खूबसूरती और गंभीरता से पेश करना चाहता था और उनकी पोशाकों में बहुत ज्यादा तड़क-भड़क नहीं देना चाहता था।"

'केबीसी 4' का प्रसारण सोनी टीवी पर 11 अक्टूबर से शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि अमिताभ की पोशाकों में ज्यादातर गहरे रंगों का इस्तेमाल किया गया है जबकि उनके साथ चटख रंगों की टाई व अन्य चीजें डिजाइन की गई हैं। पोशाकों में ज्यादातर सिल्क वेलवेट्स, कॉटन कपड़े और हाथ से बनी रेशमी टाई इस्तेमाल की गई हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X