प्रियंका-कैटरीना के लिए रवीना ने छोड़ा कॉमेडी शो

By Priya Srivastava

Raveena Tondon
स्टार प्लस के सुपरहिट शो कॉमेडी का महामुकाबला में नजर आनेवाली रवीना टंडन ने शो को अलविदा कह दिया है। इसलिए नहीं कि शो में उनके साथ कोई बदतमीजी की गयी, बल्कि उन्होंने तो इसलिए शो छोड़ने का फैसला किया, क्योंकि उन्हें अपनी स्क्रिप्ट में प्रियंका चोपड़ा और कैटरीना कैफ का मजाक उड़ाना था। भई दोस्त हो तो ऐसी।

चूंकि रवीना की दोनों ही अभिनेत्रियों से अच्छी बनती है। और रवीना खुद भी अभिनेत्री रह चुकी हैं। इसलिए वे स्क्रिप्ट से नाखुश थीं और उन्होंने इसका साफ तौर पर विरोध कर दिया कि वे इस तरह की स्क्रिप्ट पर कॉमेडी करेंगी। उन्होंने स्क्रिप्ट में बदलाव करने को कहा जिसके लिए टीम तैयार नहीं थी और रवीना शाहिद कपूर और प्रियंका के रिश्तों का मजाक नहीं बनाना चाहती थी। साथ ही वह यह भी जानती थी उनके द्वारा दिखाया गया यह शो बड़ी कंट्रोवर्सी का कारण बन सकता है।

अब देखना यह है कि इस शो में उनकी दोबारा वापसी होती है या नहीं होती है। हालांकि यह भी खबर है कि उनकी टीम के लोगों का प्रदर्शन भी अच्छा नहीं हो रहा था। इसलिए भी उन्होंने इस शो से खुद को अलग करना ही बेहतर समझा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X