टीवी पर अवतरित हुईं मस्त मस्त गर्ल रवीना टंडन

अपने मस्त-मस्त अंदाज से लोगों के दिलो पर राज करने वाली अभिनेत्री रवीना टंडन बहुत जल्द आपको टीवी पर दिखायी पड़ने जा रही हैं। उन्होंने एक टीवी शो की मेजबानी संभाली है। शो का नाम है 'इसी का नाम जिंदगी'। अपने शो को लेकर रवीना टंडन काफी उत्साहित हैं।

उन्होंने कहा कि वो पहले काफी नर्वस थीं क्योंकि उन्होंने आज तक किसी भी शो को होस्ट नहीं किया है। रवीना ने कहा कि यह मेरे लिए यह पहला अनुभव है जिसके बारे में मैं सोचती हू कि लोग मुझे पसंद करेंगे और पहले की तरह मुझे प्यार देगें।

आपको बता दें कि इसी का नाम जिंदगी..शो जी टीवी पर कुछ अरसे पहले प्रसारित हो चुका फारूख शेख के शो जीना इसी का नाम है...से प्रेरित है। जिसके बारे में रवीना ने कहा कि यह शो जरूर उसी की तरह है लेकिन उसकी कॉपी नहीं है।

गौरतलब कि यह कोई पहला मौका नहीं है कि रवीना टंडन टीवी पर नजर आयी हैं। इससे पहले वो छोटे मियां, कॉमेडी का महामुकाबला और चक दे बच्चे जैसे कार्यक्रमों में जज की भूमिका अदा कर चुकी हैं। फिलहाल रवीना अपने इस नये रोल के लिए काफी मेहनत कर रही हैं, देखना दिलचस्प होगा कि वो अपनी मेहनत से कितना लोगों को रिझा पाती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X