रवीना बनेंगी दुर्योधन

शायद यही वजह है कि दर्शकों को यह शो बेहद पसंद आ रहा है। 2 अप्रैल के एपिसोड में दर्शक कॉस्टयूम ड्रामा स्पेशल के साथ हंसी के हंसगुल्लों का मजा लेते नजर आयेंगे। इस शो में कुछ बहुत ही मजेदार टि्वस्ट होंगे और कुछ ऐसे करतब भी दिखाये जायेंगे, जो अब तक नहीं दिखाये गये हैं।
महारथियों के साथ-साथ सारे प्रतिभागियों की जुगलबंदी भी नजर आयेगी और साथ ही कॉमेडी का तड़का भी लगेगा। शो में रवीना दुर्योधन के रूप में दर्शकों के सामने होंगी। इसी टीम के सुदेश भोंसले धृतराष्ट्र बनेंगे। जो भी रवीना को इस अंदाज में देखेगा पहचान नहीं पाएगा।
रवीना कहती हैं वो जब महाभारत देखती तो उन्हें सबसे ज्यादा नफरत दुर्योधन से ही थी और जब उन्हें स्कूल में महाभारत पर आधारित एक नाटक के मंचन में यह कहा गया कि उन्हें दुर्योधन का किरदार निभाना है तो वह नाराज हो गयी थीं। उन यादों को ताजा करते हुए रवीना कहती हैं कि वहां तो न कह दिया था लेकिन इस बार वह न नहीं कह पायीं। दर्शक अपनी मस्त मस्त नायिका रवीना को एक नये अवतार में इस शो के आनेवाले एपिसोड में देखेंग।


Click it and Unblock the Notifications











