तू सूरज में मैं सांझ पियाजी में होगी रति अग्निहोत्री की दमदार एंट्री
दीया और बाती हम का सीक्वल तू सूरज मैं सांझ पिया जी स्टार प्लस के सबसे पॉपुलर शो में से एक है। कनक (रेहा शर्मा) और उमा (अविनेश रेखी) की जोड़ी को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। सीरियल की पूरी कास्ट बैंकॉक आने वाले एपिसोड की शूटिंग करने गई।
आने वाले एपिसोड में भी मेकर्स की यही कोशिश रहेगी की इस जोड़ी के माध्यम से वो दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाने में कामयाब हों।सीरियल में दिलचस्पी बनाए रखने के लिए मेकर्स फिलहाल गुजरे जमाने की पॉपुलर एक्ट्रेस रति अग्निहोत्री को सीरियल में इंट्रोड्यूस करने की प्लानिंग कर रहे हैं।

मेकर्स रति अग्निहोत्री को सीरियल की मुख्य विलेन के तौर पर लाना चाहते जो उमा और कनक के बीच समस्याएं खड़ी करेंगी। हालांकि एक्ट्रेस या मेकर्स फिलहाल इस मामले पर कोई बात करने को तैयार नहीं हैं लेकिन इसमें कोई शक नहीं है कि दर्शक भी रति अग्निहोत्री को इस अवतार में देखना पसंद करेंगे।
पहले भी कई सीरियल्स में हम विलेन के तौर पर एक्ट्रेसेस की एंट्री देख चुके हैं।गुजरे जमाने की मशहूर अदाकारा अरुणा ईरानी को भी हम सीरियल में मुख्य भूमिका निभाते देख चुके हैं। आगे देखना ये होगा कि दर्शक रति अग्निहोत्री को दर्शक कैसे स्वीकार करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











