शादी के सात महीने में ही इस एक्टर ने दी खुशखबरी, पत्नी ने दिखाया इतना बड़ा बेबी बंप

Tanuj Virvani Wife Baby Bump: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रति अग्निहोत्री के बेटे तनुज विरवानी इन दिनों चर्चा का विषय बने हुए हैं और आपको बता दें कि उन्होंने दिसंबर 2023 में गर्लफ्रेंड तान्या जैकब के साथ में शादी कर ली थी। शादी के साथ महीने बाद ही तनुज ने अपनी पत्नी के साथ में गुड न्यूज़ दे दी है।
दरअसल आपको बता दें कि तनुज ने अपनी पत्नी के साथ बेबी बंप को किस करते हुए तस्वीर शेयर की और इसके बाद में उनकी यह तस्वीर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होती हुई नजर आ रही है। तान्या और तनुज का यह पहला बच्चा होने वाला है और इसीलिए वह काफी ज्यादा एक्साइटेड है।
लेकिन अब हाल ही के एक इंटरव्यू के दौरान तनुज विरवानी ने बताया कि तान्या 32 साल की है और वह 38 साल के हैं।उन्होंने बताया कि "हम दोनों ही शादी के बाद यह बात बहुत ही अच्छी तरीके से जानते थे कि हमें जल्दी ही बेबी प्लेन करना होगा।"
तनुज विरवानी आगे कहते हैं कि "हम दोनों के लिए यह एक प्लान्ड प्रेगनेंसी थी। हम समझ गए थे कि यही सही वक्त है और आप सभी को गुड न्यूज़ दी जाए। इसीलिए हमने तस्वीरों को शेयर किया और सितंबर में नाना मेहमान आने को तैयार है।"
उन्होंने आगे कहा कि "हम दोनों के लिए यह वक्त काफी ज्यादा खूबसूरत है और हमारे अंदर बहुत सारे इमोशंस भी है जो 100 गुना ज्यादा बढ़ चुके हैं। हम इसको लेकर काफी खुश और एक्साइटेड हैं।मैं हमेशा ही तानिया के साथ में हंसी मजाक करते हुए यही कहता हूं कि मैं पति से ज्यादा बाप बनने के लिए तैयार था और वह मेरी बातों पर हंसती है।"
तनुज विरवानी बताते हैं कि यह घर में बेबी के लिए शॉपिंग भी बहुत ही तेजी से चल रही है। हर कोई उसके आने का बहुत ही बेसब्री से इंतजार कर रहा है और तैयारी में जुटा हुआ है। तान्या का वह बहुत ज्यादा ध्यान रखते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











