नए अवतार में लौटेंगी.. टीवी की ये 'सुपरहिट' एक्ट्रेस!
रतन राजपूत के फैंस के लिए एक गुड न्यूज़ है। खबर के अनुसार रतन जय मां संतोषी सीरियल में एक बार फिर से वापस आ रही हैं, वो भी डबल बोनस के साथ।
जी हां...रतन की शो में वापसी होगी बिल्कुल नए अवतार में। इसी के साथ शो में काफी बड़ा ट्विस्ट भी आने वाला है। रतन इस बार इस शो में बेहद अलग अंदाज़ के साथ वापसी करने वाली हैं।
[Hotness देखनी है.. तो इन स्टार्स को देखें!]
इस संबंध में जब रतन से बात की गई तो रतन ने बताया कि निर्माता ने मुझे इस शो में एक नए अवतार के साथ वापस लाने का सोचा है। उन्होंने बाताया कि इस बार शो में मेरा लुक पहले की तुलना में बिल्कुल अलग होने वाला है, जो वाकई काफी इंट्रस्टिंग है।
रतन ने कहा कि इस लुक को देखकर दर्शकों को भी शो में काफी इंट्रस्ट आने वाला है। रतन ने बताया कि इस बार संतोषी का किरदार काफी अलग होने वाला है, क्योंकि शो में संतोषी के शरीर में एक आत्मा प्रवेश कर जाएगी और जो काफी अजीब हरकतें करेगी।
आपको बता दें कि रतन राजपूत ने पिछले ही दिनों इस शो को अलविदा कहा था, इसी के साथ सायंतनी घोष ने भी शो छोड़ दिया था। इस सीरियल में ग्रेसी सिंह, उपासना सिंह, सायंतनी घोष, अयाज़ अहमद भी मौजूद हैं। ये सीरियल 30 नवंबर को शुरू हुआ था।
ग्रेसी इसमें संतोषी माता के किरदार में हैं। आजकल जय संतोषी मां हर परिवार में देखा और पसंद किया जा रहा है। वहीं इसमें उपासना सिंह अभिनीत चरित्र काफी सुर्ख़ियों में है और उपसना सिंह का जानदार प्रदर्शन एक गंभीर किरदार में लोगों को खूब पसंद भी किया गया है।
दरअसल कुछ कैरेक्टर इतने हिट हो जाते हैं कि उनके शो छोड़ने के बाद उस शो की टीआरपी काफी कम हो जाती है। ऐसे कितने सीरियल हैं जिनमें से कई किरदारों ने शो छोड़ा तो टीआरपी काफी कम हो गई, जिसके बाद उन कलाकारों को वापस बुलाना पड़ा।
तो चलिए हम आपको बताते हैं कि ऐेसे कौन से किरदार हैं जिनकी शो में वापसी हुई या आने वाले समय में वापसी हो सकती है।
देखें स्लाइड्स....


Click it and Unblock the Notifications











