साउथ फिल्मों के ऑफर को ठकराने के पीछे की वजह आई सामने, रतन राजपूत ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Ratan Rajput

Ratan Rajput: मनोरंजन जगत को लेकर हमेशा ही कलाकार चौंकाने वाले बयान देते रहते हैं, फिर चाहे वो बॉलीवुड इंडस्ट्री हो या साउथ फिल्म इंडस्ट्री हो। इसी बीच टीवी की फेमस एक्ट्रेस रतन राजपूत ने अपने इंटरव्यू में साउथ फिल्म इंडस्ट्री से मिले फिल्मों के ऑफर को ठुकराने के बारें में सच का खुलासा करते हुए बयान दिया है।

रतन राजपूत का लेटेस्ट इंटरव्यू-

"अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो" में लाली का किरदार निभाकर घर-घर में फेमस होने वाली रतन राजपूत इसके बाद वे कई सीरियल्स में नजर आईं लेकिन काफी समय से वे पर्दे से दूर है। हालांकि एक्ट्रेस सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं।

वहीं हाल ही में एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने अपनी पर्सनल लाइफ, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री और अपने करियर के बारे में कई खुलासे किए। तो ऐसे में पिंकविला को दिए इंटरव्य में रतन राजपूत ने बताया कि जब वह "अगले जन्म मोहे बिटिया ही कीजो" कर रही थीं तो उन्होंने साउथ फिल्मों के ऑफर ठुकरा दिए थे।

साउथ फिल्म इंडस्ट्री को लेकर रतन का खुलासा-

एक्ट्रेस ने इसकी वजह का खुलासा करते हुए कहा, "मुझे साउथ फिल्म इंडस्ट्री से बहुत सारे फोन आते थे और बहुत अच्छे डायरेक्टर्स द्वारा बुलाया जाता था, उन्होंने मुझे वजन बढ़ाने के लिए कहा क्योंकि मैं पतली थी। उन्होंने मुझसे पूछा कि क्या मैं साउथ इंडस्ट्री के नॉर्म्स को जानती हूं, जब मैंने पूछा कि कौन से नॉर्म्स हैं, तो उन्होंने मुझे वही मानदंड बताए जिनके बारे में हर कोई जानता है।"

उन्होंने कहा,- "डायरेक्टस, मेकर, लीड एक्टर और शायद डीओपी तो मैंने पूछा कि उनके बारे में क्या। उन्होंने कहा, "आप जानते हैं कि यहां समझौता करना बहुत आम बात है।" मैंने उनसे कहा 'नहीं, मुझे कोई दिलचस्पी नहीं है।' तो जैसा कि हम कहते हैं कि यह सब केवल बॉलीवुड में होता है, तो नहीं, यह साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी होता है।"

रतना ने आगे कहा,- "साउथ सिर्फ इसलिए अच्छा काम कर रहा है क्योंकि उन्होंने हमारे कल्चर को नजरअंदाज नहीं किया है। अब भी वे हमारे कपड़े, हमारे धर्म, हमारे रीति-रिवाजों और हर चीज का सम्मान करते हैं लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि साउथ इंडस्ट्री में कुछ नहीं हो रहा है। मुझे साउथ इंडस्ट्री से एक भी कॉल नहीं आया है जहां मुझे 'समझौता' करने के लिए नहीं कहा गया है।"

More from Filmibeat

Read more about: ratan rajput
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X