रतन हुई नाराज

नामचीन सेलिब्रिटी फोटोग्राफर अविनाश गोवारिकर ने आयोजन स्थल पर पहुंच कर रतन के साथ उसके संभावित दुल्हों की तस्वीर निकाली है। इस फोटो सेशन का उद्देश्य लड़कों की भाव भंगिमा को दर्शकों तक पहुंचाना था। सभी संभावित दूल्हे इस प्रयास में लीन थे कि वे कई तरीके से रतन के साथ रूमानी अंदाज में तसवीरें निकाल सकेंगे।
लेकिन ऐसा हो न सका। इस बात में चैनल की तरफ से यह भी कहा गया था कि रतन के साथ कोई भी जबरदस्ती नहीं करेगा। अगर किसी ने ऐसा किया तो उसे शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया जायेगा। रतन की सहजता का ख्याल सबसे अधिक महत्वपूर्ण था। लेकिन दिल्ली के निवासी सैय्यद शोयेब ने अपनी सीमाओं से बाहर जाकर कुछ ऐसा कर दिया जिससे रतन राजपूत नाराज हो गयीं।
वे उनसे जबरदस्ती करने की कोशिश करने लगा। नतीजन रतन ने उसे इसके लिए फटकार लगायी। उन्होंने सबके सामने उसे फटकार लगा दी। रतन की नाराजगी की वजह से चैनल को बीच में आना पड़ा और दोनों में सुलह कराने की कोशिश की। रतन ने साफ कहा है कि वह चाहती हैं कि शोयेब को इससे हटा दिया जाये, क्योंकि उन्होंने बदतमीजी की है और ऐसे लड़के से वे कभी शादी नहीं करेंगी। हालांकि शोयेब ने रतन से माफी भी मांग ली है।


Click it and Unblock the Notifications











