बिग बॉस में रहने के लायक नहीं थीं रतन- ट्विटर यूजर्स की राय

रतन राजपूत इस शनिवार बिग बॉस के घर से बाहर हो गयी हैं। रतन के घर से बाहर होने के बाद घर के सदस्यों को कुछ खास असर नहीं पड़ा है क्योंकि वैसे भी रतन का घर में कोई ग्रुप नहीं था और रतन हर किसी से अलग ही रहती थीं। जहां तक बिग बॉस के घर में होने वाले टास्क का सवाल है तो हर एक टास्क में रतन राजपूत कोशिश करती थीं कि अपना बेस्ट दें और इसी वजह से कई बार वो कुछ घर के सदस्यों के लिए हंसी का पात्र भी बन जाती थीं। इस शनिवार जब रतन घर से बाहर आईं तो उन्होंने कहा कि वो बहुत ही रिलैक्स महसूस कर रही हैं क्योंकि बिग बॉस के घर के अंदर का माहौल काफी खराब और राजनीती वाला हो गया था जिसकी वजह से घर में रहना मुश्किल हो रहा था।

रतन राजपूत के घर से बाहर जाने से ट्विटर यूजर्स काफी खुश हैं उनका कहना है कि रतन वैसे भी घर के अंदर कुछ भी मनोरंजन नहीं कर रही थीं। रतन के घर में होने ना होने से कोई फर्क नहीं पड़ रहा था। हालांकि बिग बॉस के रोजाना के टास्क में रतन का परफॉर्मेंस बेहतरीन था लेकिन सिर्फ परफॉर्मेंस के बल पर तो कोई बिग बॉस के घर में टिका नहीं रह सकता घर में टिके रहने के लिए कंटस्टेंट को मजेदार और एंटरटेनर भी होना चाहिए। जैसा कि बिग बॉस के बाकी घरवाले कर रहे हैं। रतन के बाहर निकलने पर ट्विटर यूजर मनोज ने लिखा "रतन के जाने से कोई खालीपन जैसा नहीं लग रहा है। बल्कि थोड़ी भीड़ कम लग रही है।"

अपर्णा का कहना है "रतन राजपूत किसी भी तरह से बिग बॉस के घर में रहना डिजर्व नहीं करती थीं क्योंकि रतन को एंटरटेन करना नहीं आता। उन्होंने कहा कि रतन हर समय सबसे अलग ही रहती थीं और उन्हें देखकर हमारा एंटरटेनमेंट नहीं होता था।" तो कुल मिलाकर रतन के बाहर जाने से बिग बॉस की ऑडियंस भी काफी खुश है और उन्होंने तो आने वाले हफ्तों में भी कौन कौन बिग बॉस के घर से निकलेगा उसकी भी लिस्ट बना ली है। सिद्धार्थ का कहना है "रतन के बाद अब आसिफ, ऐली और अपूर्वा की बारी है। क्योंकि आसिफ, ऐली और अपूर्वा भी कुछ खास पसंद नहीं किये जा रहे हैं।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X