'स्वयंवर' के जरिये रतन को मिलेगा 'ड्रीम मैन'

Ratan Rajput
मुंबई। टेलीविजन के इमेजिन चैनल पर बहुत जल्द आप एक और सैलिब्रेटी का स्वयंवर देखेंगे, जानते हैं वो कौन है, जीं हां सही फरमाया आपने वो है आप सब की फेवरेट ललिया यानी रतन राजपूत। जिन्हें पूरा भरोसा है कि उन्हें इस कार्यक्रम के जरिये उनका ड्रीम पर्सन मिलने वाला है। 'रतन का रिश्ता : स्वयंवर-सीजन 3' के जरिए विवाह बंधन में बंधने को तैयार छोटे पर्दे की तारिका रतन राजपूत कहती हैं कि टीवी पर उनकी जो बुद्धिमान पत्नी वाली छवि दिखती है वह वैसी बिल्कुल नहीं हैं और उन्हें एक बहुत परिपक्व साथी की तलाश है क्योंकि वह खुद बहुत अपरिपक्व हैं।

पढ़े : स्वयंवर से जुड़ी खबरें

रतन ने कहा, मैं हमेशा पिछली बेंच पर बैठने वाली रही हूं। मैं कभी पढ़ाई नहीं करना चाहती थी। जब मैं कक्षा सात में थी तभी से शादी करना चाहती थी। वह मेरा सपना था। अब मुझे लगता है कि यह इसके लिए सही समय है।'रतन बिहार के सेवानिवृत्त आयुक्त (बिक्री कर) पिता और घरेलू मां की बेटी हैं। रतन के छह भाई-बहन हैं। वह अपनी पांच बहनों में सबसे छोटी हैं।

वह कहती हैं,'मैंने हमेशा से अपनी सबसे बड़ी बहन (सीमा चौहान) को देखा है। मैंने देखा कि वह अपनी जिंदगी में किस तरह से स्थायित्व लाईं। वास्तव में मैं अपने जीजाजी को हीरो के रूप में देखती हूं।"रतन ने 'अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो' और 'राधा की बेटियां कुछ कर दिखाएंगी' जैसे धारावाहिकों से अपनी अभिनय क्षमता का परिचय दिया है। वैसे 'स्वयंवर' शो के पहले दो संस्करणों में बने रिश्ते सफल नहीं रहे थे। पहले संस्करण में आइटम गर्ल राखी सावंत व दूसरे में राहुल महाजन का स्वयंवर हुआ था। रतन पहले के इन दोनों रिश्तों के असफल रहने से परेशान नहीं है और कहती हैं कि उन्हें अच्छा साथी मिलने का भरोसा है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X