इतना टॉप सीरियल, पर दोनों लीड हीरोइनों ने ही छोड़ा शो!
एंड टीवी के मशहूर सीरियल जय संतोषी मां के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। जानकारी के अनुसार सीरियल में संतोषी का किरदाद निभाने वाली रतन राजपूत इस शो को अलविदा कहने वाली हैं।
इसी के साथ सुनने में ये भी आ रहा है कि सायंतनी घोष भी इस शो को छोड़ने रही हैं। बताया जा रहा है कि इसमें संतोषी के कैरेक्टर की मौत हो जाएगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए रतन ने कहा कि हर कैरेक्टर का स्टोरी में अपना एक समय होता है और यहां मेरे कैरेक्टर का अंत होने जा रहा है।

वहीं सायंतनी ने अपने शो छो़ड़ने की बात खुद कही है। बता दें कि इस सीरियल में ग्रेसी सिंह, उपासना सिंह, सायंतनी घोष, अयाज़ अहमद भी मौजूद हैं। ये सीरियल 30 नवंबर को शुरू हुआ था। ग्रेसी इसमें संतोषी माता के किरदार में हैं।
आजकल जय संतोषी मां हर परिवार में देखा और पसंद किया जा रहा है। वहीं इसमें उपासना सिंह अभिनीत चरित्र काफी सुर्ख़ियों में है और उपसना सिंह का जानदार प्रदर्शन एक गंभीर किरदार में लोगों को खूब पसंद भी किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications











