अच्छा वर मिले तभी शादी करूंगी : रतन राजपूत

चूंकि शादी जीवन की सबसे बड़ी चुनौती होती है। जिम्मेदारी होती है। लेकिन मुझे विश्वास है कि मुझे इस स्वयंवर से मेरा जीवनसाथी मिल ही जायेगा। और मुझे उसकी ही तलाश है। मैं तो बचपन से ही चाहती थी कि मैं शादी करूं। मैं कभी भी बहुत ज्यादा महत्वकांक्षी नहीं रही। मुझे लगता है कि मेरे लिए शादी करने की सही उम्र है। इसलिए जब मुझे यह ऑफर मिला मैंने इसे चुन लिया।
यह पूछने पर कि क्या उनके करियर पर इसका कोई असर नहीं होगा। वह कहती हैं कि शादी के बाद क्या काम नहीं किया जा सकता। मेरे पति को इस बात के लिए तो तैयार होना ही होगा कि उन्हें मुझे काम करने पर कोई पाबंदी नहीं लगानी होगी। चूंकि मैं शादी के बाद भी काम करना तो नहीं ही छोड़ूंगी।यह पूछने पर कि क्या वह बिहार और यूपी के लड़कों से शादी करेंगी, जबकि उनकी लाइफस्टाइल अब बिल्कुल अलग हो चुकी है। वह कहती हैं कि मैं सही लड़के से शादी करूंगी। और इसलिए तो उन्हें परखने के लिए इस शो का सहारा लिया है।


Click it and Unblock the Notifications











