टीवी की इस हसीना ने बताया कास्टिंग काउच का सच, मिलाई गई कोल्ड ड्रिंक में ड्रग्स, बेहोश मिली लड़की और फिर...

Ratan Raajputh

टेलीविजन इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा रतन राजपूत वैसे तो काफी वक्त से एक्टिंग से दूरी बनाए हुए हैं। लेकिन आपको बता दें कि उनकी अदाकारी इतनी लाजवाब रही कि दर्शक उन्हें भूल नहीं पा रहे हैं। आज के वक्त में भी रतन राजपूत टेलीविजन इंडस्ट्री का एक जाना माना नाम है। उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी हुई चीजें भी लोग जानना काफी पसंद करते हैं। लेकिन आपको बता दें कि हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में रतन राजपूत ने अपनी निजी जिंदगी के साथ-साथ कास्टिंग काउच पर भी काफी कुछ बताया और एक भयानक किस्सा भी साझा किया।

रतन राजपूत की कोल्ड ड्रिंक में की गई मिलावट

रतन राजपूत हमेशा से ही घूमने फिरने की काफी शौकीन रही है। इतना ही नहीं वह कई बार गांव में जाती है और लोगों के साथ घुलमिल जाती हैं। लेकिन जब उन्होंने इंडस्ट्री में कदम रखा था और स्ट्रगल कर रही थी तब उनके साथ कुछ ऐसा हुआ जिसको लेकर उनके मन में आज भी गुस्सा भरा हुआ है। एक्ट्रेस ने बताया कि ऑडिशन के लिए जब वह गई थी तो कॉर्डिनेटर ने उनका ऑडिशन लिया। कई सारे बड़े लोग भी वहां पर मौजूद थे। उनकी काफी तारीफ भी की गई। जहां पर एक्ट्रेस को कोल्ड ड्रिंक पीने को दी गई और उसे पीने के बाद में एक्ट्रेस को ऐसा लगने लगा कि वह होश में नहीं है। जिसके बाद में रतन राजपूत को दूसरे राउंड के ऑडिशन के लिए बुलाया गया। वहां पर एक्ट्रेस ने कुछ ऐसा देखा कि वह हैरान रह गई।

रतन राजपूत के मन में है आज भी गुस्सा

रतन राजपूत में इसपर बताया कि जब वह दूसरे राउंड के ऑडिशन के लिए वहां पर पहुंची थी तो एक बेकार से कमरे में एक लड़की मौजूद थी और उसकी हर बिल्कुल भी ठीक नहीं थी। इन सब को देखते हुए उन्होंने इस पूरे मामले को भांप लिया था और वह वहां से भाग गई थी। रतन राजपूत के मन में इस बात को लेकर आज भी गुस्सा भरा हुआ है और उन्होंने इंटरव्यू के दौरान यह भी कहा कि अगर वह इंसान उनके आज सामने भी आ जाएं तो वह उसे चप्पल से मारेंगी।

रतन राजपूत का वर्कफ्रंट

अगर हम रतन राजपूत के वर्क फ्रंट की बात करते हैं तो आपको बता दें कि वैसे तो वह कई सारे सीरियल्स का हिस्सा बन चुकी है। लेकिन उन्हें अगले जनम मोहे बिटिया ना कीजो से खास लोकप्रियता हासिल हुई थी। एड्रेस इसी शो के बदौलत काफी ज्यादा पॉपुलर हो गई थी। लेकिन बाद में रतन राजपूत अपने स्वयंवर को लेकर काफी चर्चा में आई और उन्होंने इसमें शादी तो नहीं की लेकिन सगाई कर ली थी। लेकिन इसके बावजूद भी यह रिश्ता टूट गया था।

More from Filmibeat

Read more about: ratan raajputh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X