ललिया के लिए आये 54 हजार रिश्‍ते

By Priya Srivastava

Ratan Rajput
राखी का स्वयंवर और राहुल दुल्‍हनिया ले जाएंगे के बाद अब इमेजिन टीवी रतन का रिश्ता लेकर आया है। इस रियल्‍टी शो को लेकर भी लोगों में खासा उत्‍साह है। रतन यानी का रिश्ता में रतन द्वारा अपने वर की तलाश से चैनेल को अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। रतन राजपूत के साथ स्‍वयंवर सीजन 3 की घोषणा के कुछ दिनों के अंदर ही 54,863 युवकों ने रतन के दिल को जीतने की कोशिश में आवेदन भरे हैं।

इन सभी ने अपना प्रोफाइल भेजे हैं। प्रोफाइल भेजने वालों में उत्तर प्रदेश नम्बर वन पर हैं। यहाँ सबसे ज्यादा प्रोफाइल मेरठ और लखनऊ से प्राप्त हुए हैं। दिल्ली दूसरे स्थान पर है और उसके बाद मुंबई, अहमदाबाद, भोपाल, बंगलूरु, पटना, चंडीगढ़, रांची और हैदराबाद, जैसे शहर हैं। इसमें कोलकाता और पटना से भी अच्छी संख्या है। यही नहीं, कई देशों से भी रतन के लिए रिश्ता आया है।
इसमें सबसे अधिक प्रविष्टियाँ ब्रिटेन से प्राप्त हुई हैं। इसके बाद इटली, सउदी अरब, जर्मनी, कनाडा, अमेरिका और पाकिस्तान जैसे देशों का नंबर है। प्रोफाइल भेजने वालों में डॉक्टर्स, बिजनसमैन, शेफ, बैंकर्स, मैनेजेर्स, सॉफ्टवेयर, एनालिस्‍ट शामिल हैं।

इतने आवेदन मिलने के बाद यह सुनकर रतन बेहद खुश हो जाती हैं और ये कहती हैं कि मैं निरंतर समर्थन प्रधान करने के लिए अपना आभार प्रकट करती हूँ। मैं आशा करती हूँ कि मुझे सही वर मिले। इश्वर के आशीष से मुझे अच्छे जीवन साथी की तलाश है। मैं चाहती हूँ कि मैं एक सच्चा जीवन साथी तलाश सकूं। शो को मिल रहे शुरुआतीप्र तिक्रिया के बारे में इमेजिन टीवी के वरिष्ट निदेशक मार्केटिंग और कम्‍यूनिकेशन निखिल मदोक कहते हैं कि सीजन 3 रतन का रिश्ता को प्राप्त होने वाले आवेदन बहुत आये हैं।

उन्‍होंने कहा कि हमें दुनिया भर से आवेदन मिले हैं और हम खुश हैं कि हमारा ये शो हिट हो रहा है। अनेक संभावित दुल्हे प्रकाश में आये हैं, इससे हमें रतन के लिए उचित जीवन साथी का चयन करने में सहायता मिलेगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X