रसिका दुग्गल ने शुरू की मिर्ज़ापुर सीज़न २ की शूटिंग- धमाकेदार रहा था पहला सीजन
अभिनेत्री रसिका दुग्गल के अब तक के प्रोजेक्ट्स को लोगो ने खूब सराहा हैं , फिल्म हमीद में उन्होंने कश्मीरी माँ इशरत का किरदार निभाया था, वहीँ वेब सीरीज़ दिल्ली क्राइम में एक जिम्मेदार आईपीएस अधिकारी नीती सिंह के किरदार में नज़र आयीं थी, और अब वे हालही में रिलीज़ हुई ह्यूमरसली योर्स सीजन २ की सफलता को एन्जॉय कर रही हैं। रसिका ने मिर्ज़ापुर के पहले सीजन में अपने दमदार परफॉरमेंस से लोगो का दिल जीत लिया था और अब एक बार फिर रसिका अपने परफॉरमेंस से लोगो को चौकाने के लिए तैयार हैं।


Click it and Unblock the Notifications