अपने ही फेक वीडियो को देखकर गुस्से से तिलमिलाईं Rashmika Mandanna, सोशल मीडिया पर निकाली अपनी भड़ास

Rashmika Mandanna

Rashmika Mandanna Reaction On Morphed Video: सोशल मीडिया पर इस वक्त रश्मिका मंदाना का एक वीडियो वायरल हो रहा है। हर कोई ये वीडियो देखकर हैरान रह गया। लेकिन बाद में पता चला कि वीडियो में दिख रही लड़की रश्मिका मंदाना है ही नहीं और अब इस वीडियो पर खुद रश्मिका का रिएक्शन आ गया है।

कथित तौर पर रश्मिका मंदाना का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वो लिफ्ट में एंट्री करती हैं लेकिन अब इस वीडियो का सच सामने आ गया है और अब बताया जा रहा है कि वो वीडियो मॉर्फ्ड है और इस वीडियो से रश्मिका को बहुत ठेस पहुंची है और अब उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर किया है।

एक्ट्रेस ने अपने ट्विटर पर लिखा- 'इसे शेयर करते हुए मुझे बहुत दुख हो रहा है और मुझे ऑनलाइन फैलाए जा रहे मेरे डीपफेक वीडियो के बारे में बात करनी पड़ रही है। ईमानदारी से कहूं तो ऐसा कुछ न केवल मेरे लिए, बल्कि हममें से हर एक के लिए बेहद डरावना है, जो आज टेक्नोलॉजी के मिसयूज के कारण बहुत ज्यादा नुकसान की चपेट में है।'

रश्मिका ने आगे लिखा- 'आज, एक महिला और एक एक्ट्रेस के रूप में, मैं अपने परिवार, दोस्तों और शुभचिंतकों की आभारी हूं जो मेरी सुरक्षा और सपोर्ट सिस्टम हैं। लेकिन अगर मेरे साथ ऐसा तब होता जब मैं स्कूल या कॉलेज में थी, तो मैं सचमुच सोच भी नहीं सकती थी कि मैं इससे कैसे निपट सकती थी। इससे पहले कि हममें से ज्यादा लोग इस तरह की पहचान की चोरी से प्रभावित हों, हमें एक कम्युनिटी के रूप में और तत्परता से इस पर ध्यान देने की आवश्यकता है।'

इस वीडियो को देखने के बाद खुद अमिताभ बच्चन अपने आपको नहीं रोक पाए। उन्होने इसको लेकर कमेंट्स किया है और लीगल एक्शन लेने की बात कही है। एक यूजर ने वीडियो पोस्ट कर लिखा था कि, मूल वीडियो ब्रिटिश-भारतीय लड़की ज़ारा पटेल का है, जिसके इंस्टाग्राम पर 415K फॉलोअर्स हैं। उन्होंने यह वीडियो 9 अक्टूबर को इंस्टाग्राम पर अपलोड किया था। इस वीडियो को रिट्वीट करते हुए अमिताभ बच्चन ने लिखा, 'हां यह कानूनी दृष्टि से एक मजबूत मामला है।'

इस वीडियो में आप रश्मिका मंदाना की तरह दिख रही एक महिला को लिफ्ट में चढ़ते हुए देख सकते हैं। वीडियो तुरंत वायरल हो गया और कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने इसको वीडियो डीपफेक किया गया है। वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि इस महिला है जिसने ब्लैक कलर की स्पोर्ट ड्रेस पहनी थी। ब्रालेस लुक में ये महिला लिफ्ट में नजर आ रही है और अपना क्लीवेज लुक फ्लॉन्ट कर रही है।

Read more about: rashmika mandanna
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X