उतरन फेम रश्मि देसाई को हुईं ये गंंभीर बीमारी, 4 महीने से चल रहा है इलाज Shock !
उतरन फेम रश्मि देसाई लंबे समय से पर्दे से गायब हैं। आखिरी बार उन्हें दिल से दिल तक टीवी शो में देखा गया था। सोशल मीडिया पर इन दिनों वह अपने बढ़ते हुए वजन को लेकर चर्चा में है। ऐसे में रश्मि देसाई ने अपने इस बढ़ते हुए वजन के पीछे की सच्चाई बताई है।
रश्मि ने एक इंटरव्यू में बताया कि वो स्किन संबंधी परेशानियों से जूझ रही हैं। इसकी वजह से उनका वजन बढ़ गया है। रश्मि को इस बीमारी ने काफी हद तक परेशान कर दिया है। उन्हें बीमारी के कारण घर से बाहर निकलने की मनाही है। रश्मि ने इस बारे में कहा कि पिछले कुछ महीने से मैं बीमारी से जूझ रही हूं।

दिसंबर से मुझे सोरायसिस का पता चला है। इस बीमारी को ठीक होने में काफी समय लगता है। कई बार ये पूरी तरह ठीक नहीं होता है। उन्होंने आगे कहा कि पिछले चार महीने में मैं स्टेरॅाइड ट्रीटमेंट पर थी, जिसकी वजह से मेरा वजन बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि ये बीमारी टेंशन के कारण बढ़ती है।
हमारे प्रोफेशन की डिमांड चेहरा है। रश्मि ने आगे कहा कि मैं ऐसे लोगों को जवाब नहीं देना चाहती हूं जो मेरे वजन पर कमेंट करते हैं। वजन घटाना आसान नहीं है। मैं मेहनत कर रही हूं।फिलहाल मैं सेहत से किसी भी तरह का समझौता नहीं करना चाहती हूं।
बहरहाल, आपको बता दें कि टीवी की दुनिया के ऐसे कई सेलिब्रटी हैं जिन्होंने लीड किरदार में बने रहने के लिए खुद का कई किलो वजन कम किया है। यहां पढ़ें सभी के नाम..


Click it and Unblock the Notifications