बिग बॉस 13 के बाद नागिन 4 से रश्मि देसाई का फर्स्ट लुक वायरल
रश्मि देसाई के करियर में बिग बॉस के बाद सब कुछ बदल चुका है। बिग बॉस की सबसे बड़ी फैन एकता कपूर और रश्मि देसाई की मुलाकात से फैन्स पहले ही काफी उत्साहित थे। और अब रश्मि देसाई की नागिन 4 में एंट्री हो चुकी है।
शो से रश्मि की पहली तस्वीर तेज़ी से वायरल हो रही है और फैन्स, रश्मि का नागिन अवतार देखने के लिए काफी ज़्यादा उत्साहित हैं।

गौरतलब है कि नागिन 4 से जैसमीन भसीन के बाहर जाने के बाद से उनका रिप्लेसमेंट ढूंढा जा रहा था। हालांकि जैसमीन का कहना था कि शो से उनका जाना पहले से ही तय था।
हर शो में ट्विस्ट और टर्न आते हैं और जैसमीन का नागिन ना होकर, निया शर्मा का नागिन निकलना और जैसमीन का शो से जाना पहले से तय था। यही शो का ट्विस्ट था।
सच जो भी हो लेकिन फिलहाल, अब शो में रश्मि की एंट्री हो चुकी है और फैन्स उन्हें देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।


Click it and Unblock the Notifications











