Rashmi Desai को देखकर एक शख्स ने कहा Hot, फिर एक्ट्रेस ने जो किया वो..

मशहूर टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई इस वक्त चर्चा का हिस्सा हैं और उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। रश्मि भले ही किसी सीरियल या रियालिटी शो का हिस्सा अभी नहीं हैं लेकिन जब भी उनको लेकर किसी तरह की खबर सामने आती है वो धड़ल्ले से वायरल हो जाती है।
इस वक्त भी कुछ ऐसा ही हुआ है। रश्मि देसाई को देखकर पैपराजी में से किसी ने ऐसा कह दिया जो कि चर्चा में है। दरअसल रश्मि इस दौरान फिट कपड़े पहने डबल चोटियों के साथ वैन से निकलती हैं और जैसे ही सामने आती हैं एक शख्स उनसे कहता है, ''हॉट लग रही हो।''
इतना सुनते ही रश्मि देसाई उसकी तरफ देखती हैं और शेकर हिलाते हुए दूसरी बात करती हैं। साफ समझ आता है कि उन्होने इस कॉंप्लिमेंट पर किसी तरह का रिएक्शन नहीं दिया है और उसको इग्नोर कर दिया।
हालांकि एक्ट्रेस अक्सर तारीफ होने पर सामने वाले को थैंक यू बोलती रहती हैँ। हालांकि रश्मि देसाई का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसपर रिएक्ट कर रहे हैँ। बता दें कि एक ने लिखा है, ''ओवरएक्टिंग तो देखा, 40 साल बूढ़ी है।''
इसके अलावा एक ने लिखा, ''व्हाट्स अप बोलने से कोई कूल नहीं बनता है।'' एक का कहना था, ''ये तो काफी अच्छी लग रही है।'' इस तरह के ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैं लेकिन रस्मि देसाई ने किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं दिया है।
कुछ समय पहले रश्मि देसाई बिग बॉस शो का हिस्सा बनी थीं और इसके बाद उनको काफी पसंद किया जाने लगा था। हालांकि सिद्धार्थ शुक्ला के साथ उनका अक्सर लड़ाई हुआ करती थी। रश्मि सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरें साझा करती रहती हैं। उनकी तस्वीरों पर लोग कमेंट्स करते हैं और उनको पसंद करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











