उफ्फ ...तप्पू के नखरे

By Priya Srivastava

Rashmi Desai
उतरन फेम तपस्या यानी रश्मि देसाई ने एक बार फिर से सेट पर अपने नखरे दिखाना शुरू कर दिया है। इन दिनों खबर आ रही है कि उन्होंने उतरन के सेट पर लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। वे खुद को सुपरस्टार समझने लगी हैं। वे इन दिनों कॉमेडी का महामुकाबला में भी नजर आ रही हैं। और वहां के सेट पर भी उन्होंने इन दिनों तमाशा करना शुरू कर दिया है।

वह लगातार सेट पर देर से आती हैं और जिससे यहां के लोगों को शूटिंग करने में परेशानी होती है। इतना ही नहीं वह नखरे दिखाने के साथ साथ अपने जूते चप्पल भी फेंकती चलती हैं। वह हमेशा कॉस्टयूम डिजाइनर व मेकअप मैन को परेशान करती रहती हैं कि उनका मेकअप फिर से किया जाये। इन सारी चीजों से वहां के लोग बेहद परेशान हो गये हैं।

गौरतलब है कि इन दिनों उनके साथ सेट पर उनके पति नंदिश संधू भी साथ साथ नजर आते हैं। जिसकी वजह से कई बार वह शूटिंग के दौरान भी गप करती नजर आती हैं। जबकि प्रोडयूसर ने इस बारे में खासतौर से रश्मि को चेतावनी दी थी। लेकिन फिर भी रश्मि इन चीजों से बाज नहीं आ रही हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X