16 साल की उम्र में कास्टिंग काउच की शिकार हुई थीं Rashmi Desai, बोलीं- उस शख्स ने मुझे बेहोश किया फिर...

Rashmi Desai

Rashmi Desai faced casting couch pain at the age of 16: टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस रश्मि देसाई अपनी खूबसूरती और एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। रश्मि अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं।

फिलहाल तो उन्होंने मीडिया पोर्टल को एक इंटरव्यू दिया है जिसमें वह एक ऐसी घटना बताती हैं जिस सुन फैन्स को भी एक बड़ा झटका लगा है। जी हां, रश्मि देसाई इस इंटरव्यू में कास्टिंग काउच का वो हादसा बताती हैं जब वह नाबालिक थीं। चलिए जानते हैं कि आखिर रश्मि ने इस इंटरव्यू में क्या कुछ शेयर किया।

रश्मि देसाई कास्टिंग काउच के उस हादसे को लेकर बात करती हुई कहती हैं कि एक बार उन्हें एक ऑडिशन के लिए बुलाया गया था, लेकिन जैसे ही वह वहां ऑडिशन देने के लिए पहुंची वहां कोई भी नहीं था उन्हें दूर-दूर तक कोई भी नजर नहीं आ रहा था। एक्ट्रेस ने बताया कि उस शख्स ने उन्हें बेहोश करने की कोशिश की इतना ही नहीं वह उनके साथ बदसलूकी करने की भी कोशिश कर रहा था।

एक्ट्रेस आगे बताती हैं कि वह किसी भी तरह इस मुसीबत से बाहर निकलना चाहती थीं। रश्मि उस शख्स के चंगुल से निकलने में कामयाब रहीं और वह भागकर सीधा अपनी मां के पास गईं। उन्होंने अपनी मां को इस घटना के बारे में बताया। ये सब सुनकर मां को बहुत गुस्सा आया और वह दूसरे दिन उस शख्स से मिलीं और उन्होंने इस शख्स को एक जोरदार थप्पड़ मारा। एक्ट्रेस ने कहा कि उस समय वह सिर्फ 16 साल की ही थीं।

रश्मि ने कहा कि तब उन्हें पहली बार पता चल की ग्लैमर के पीछे का सच क्या होता है, लेकिन हां इंडस्ट्री में कुछ बुरे लोग होते हैं तो कुछ अच्छे लोग भी होते हैं। मैं खुशकिस्मत हूं कि मैंने अच्छे लोगों के साथ ज्यादा काम किया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X