Bigg Boss 13 में मचेगा बवाल, एक साथ होगी इस सुपरस्टार जोड़ी की एंट्री, नाम चौंका देगा !
सलमान खान के बहुप्रतिक्षित शो बिग बॅास 13 का आगाज अगस्त के आखिरी वीक से होने जा रहा है। ऐसे में मेकर्स ने कई कंटेस्टेंट के नाम फाइनल कर लिए हैं। तो कुछ के नाम को अभी फाइनल करना बाकी है। शो में इस बार आम कंटेस्टेंट को नहीं लाए जाने की प्लानिंग है।
इसी के तहत टीवी के कई नामी चेहरे इस बार शो का प्रमुख हिस्सा होंगे। मेकर्स ने अब टीवी की इस सुपरहिट जोड़ी को शो से जोड़ने की कोशिश में जुट गई है। एक वेबसाइट ने दावा किया है कि बि बॅास 13 के लिए उतरन फेम जोड़ी रश्मि देसाई और टीना दत्ता का नाम फाइनल किया गया है।

दोनों ने शो में एक दूसरे के अपोजिट टप्पू और इच्छा की भूमिका निभाई थी। दोनों के बीच आज भी दोस्ती है। ऐसे में टीवी के इन दो बड़े चेहरे को एक साथ लाने की योजना है। इस संबंध में जब वेबसाइट ने रश्मि से पूछा तो उनका कहना था कि ऐसी कोई जानकारी सही नहीं है।
दूसरी तरफ टीना दत्ता ने कहा कि उन लोगों ने मुझे कॅाल किया था। हमारी मीटिंग भी हुई। लेकिन कुछ निजी वजह से शायद मैं ये शो नहीं कर पाऊंगी। वो लोग चाहते हैं मैं शो का हिस्सा बनूं। अब देखते हैं। यानी इतना तो तय है कि टीना दत्ता को शो के लिए अप्रोच किया गया है। देखना होगा कि ये दोनों शो में आते हैं,या फिर कोई एक बिग बॅास को चुनता है।
बहरहाल,यहां देखिए टीना दत्ता की ये अनदेखी ग्लैमरस तस्वीरें...


Click it and Unblock the Notifications