शादी करने को बेताब हैं रश्मि देसाई, इस साल ले सकती हैं सात फेरे, बोलीं- मुझे अब बच्चा चाहिए इसीलिए...

बिग बॉस 13 फेम रश्मि देसाई यूं तो आए दिनों चर्चाओं में बनी रहती हैं। कभी वह अपने बेबाक अंदाज और बयानों की वजह से चर्चाओं में आ जाती हैं तो कभी वह अपनी निजी जिंदगी में चल रही उथल-पुथल की वजह से हेडलाइन में बनी रहती हैं, लेकिन फिलहाल तो रश्मि देसाई 2026 में दोबारा शादी और बेबी प्लानिंग कि वजह से चर्चा में आ गई है। आइए जानते हैं कि क्या सच में 2026 में शादी करने जा रही हैं रश्मि देसाई ?

Rashami Desai

इस साल शादी के बंधन में बंध सकती हैं रश्मि देसाई

रश्मि देसाई टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस में से एक हैं। रश्मि देसाई ने अपने करियर की शुरुवात टीवी शो 'रावण' से की थी, लेकिन उन्हें असली फेम सीरियल 'उतरन' के बाद से ही मिला था। इस शो के बाद उन्हें बिग बॉस 13 और अन्य कई शोज में देखा गया था। जिसके बाद उनकी पॉपुलेरिटी आसमान छूने लगी, लेकिन रश्मि देसाई अकसर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। बता दें कि रश्मि देसाई की शादी 'तस्करी' फिल्म के एक्टर नंदिश सिंधू से हुई थी, लेकिन कुछ समय बाद उनका तलाक भी हो गया था। इसके बाद उन्हें कई रिलेशनशिप्स से भी धोखा मिल चुका है, लेकिन रश्मि देसाई ने मिड डे से इंटरव्यू में बातचीत के दौरान एक्ट्रेस ने 2026 में अपनी दूसरी शादी और बच्चों की प्लानिंग के बारे में खुलकर बात की।

बच्चा चाहती हैं रश्मि देसाई

आपको बता दें रश्मि देसाई ने इंटरव्यू में बताया की शादी करने का उनका मन है। उन्हें लगता है की साल 2026 उनके लिए खुशियों से भरा रहेगा क्योंकि यह साल सूर्य का साल है। वहीं आगे रश्मि ने बताया 'अगर मुझे कोई अच्छा लड़का मिला तो मैं इस साल जरूर शादी करना चाहूंगी और इस बात को शेयर भी जरूर करूंगी। आगे उन्होंने बच्चों के बारे में भी बात की और बताया की हर कपल की अपनी सोच होती है और सबका जीवन जीने का तरीका अलग होता है। कुछ कपल के लिए रिश्ता ही मायने रखता है वहीं कई कपल अपने बच्चे चाहते हैं तो कई कपल बच्चों को गोद लेना पसंद करते हैं। वहीं रश्मि ने बताया की वह बच्चा तो चाहती है मगर शादी के बाद जिससे बच्चे को भी पिता का प्यार मिल सके।

More from Filmibeat

Read more about: rashami desai
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X